Ro no D15139/23

जगदलपुर में दो दिवसीय संभाग स्तरीय रोजगार मेला 16 फरवरी से 1537 पदों पर होगी सीधी भर्ती

जगदलपुर, 12 फरवरी 2026/ बस्तर संभाग के शिक्षित युवाओं के लिए रोजगार पाने का एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जगदलपुर द्वारा आगामी सोमवार 16 और मंगलवार 17 फरवरी को एक विशाल संभाग स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम आड़ावाल स्थित लाईवलीहुड कॉलेज में प्रातः 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक आयोजित होगा। इस मेले की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें निजी क्षेत्र के कुल 17 नियोजक हिस्सा ले रहे हैं, जो तकनीकी और गैर-तकनीकी श्रेणी के 1537 विभिन्न पदों को भरने के लिए युवाओं का साक्षात्कार लेंगे।
इस रोजगार मेले में सम्मिलित होने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों का रोजगार पंजीयन होना अनिवार्य है।इच्छुक युवा विभागीय पोर्टल www.erojgar.cg.gov.in पर जाकर रिक्तियों की विस्तृत जानकारी ले सकते हैं और ई-रोजगार ऐप, लोक सेवा केन्द्र या नजदीकी रोजगार कार्यालय के माध्यम से अपनी योग्यता के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के पश्चात अभ्यर्थियों को मेला स्थल पर अपना प्रवेश पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की छायाप्रति लेकर उपस्थित होना होगा।
आवेदकों की सुविधा का ध्यान रखते हुए जिला प्रशासन ने नया बस स्टैण्ड, जगदलपुर से रोजगार मेला स्थल (आड़ावाल) तक के लिए निःशुल्क बस सेवा संचालित करने का निर्णय लिया है। यह पूरी सेवा पूरी तरह से निःशुल्क है और किसी भी प्रकार के शंका की स्थिति में अभ्यर्थी विभागीय टोल-फ्री नम्बर 1800-233-2203 पर सुबह 10 से शाम 05 बजे के बीच संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

  • Related Posts

    हटकेश्वर में अवैध प्लॉटिंग पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, सड़क निर्माण ध्वस्त, सामग्री जब्त

    धमतरी, 28 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राजस्व विभाग एवं नगर निगम द्वारा हटकेश्वर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई…

    Read more

    जिले में आवश्यक वस्तुओं की निगरानी हेतु कंट्रोल रूम स्थापित, 24 घंटे रहेगी मॉनिटरिंग

    धमतरी, 28 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर जिले में एलपीजी, पेट्रोल, डीजल, उर्वरक सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था की…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….