Ro no D15139/23

अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत जिले के 12 वृद्धजनों का एम्स रायपुर में मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन

धमतरी, 25 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत धमतरी जिले के 12 वरिष्ठ नागरिकों का मोतियाबिंद (कैटरैक्ट) ऑपरेशन सफलतापूर्वक कराया गया। सभी हितग्राहियों का निःशुल्क ऑपरेशन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा किया गया। ऑपरेशन के पश्चात सभी की स्वास्थ्य स्थिति सामान्य एवं संतोषजनक है।
समाज कल्याण विभाग द्वारा पूर्व स्वास्थ्य परीक्षण, आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया एवं समन्वय कर चयनित वृद्धजनों को एम्स रायपुर भेजा गया, जहां आधुनिक तकनीक से शल्यक्रिया की गई। ऑपरेशन के बाद हितग्राहियों की दृष्टि में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।
कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिले के सभी विकासखंडों में सर्वे कर जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों की पहचान सुनिश्चित की जाए तथा पात्र हितग्राहियों को समयबद्ध रूप से योजना का लाभ दिलाया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि ऑपरेशन के बाद नियमित फॉलोअप, दवा वितरण एवं आवश्यक परामर्श की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा, कि अटल वयो अभ्युदय योजना वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। प्रशासन का प्रयास है कि जिले का कोई भी जरूरतमंद वृद्धजन उपचार से वंचित न रहे। इस पहल से उन्हें बेहतर दृष्टि और आत्मनिर्भर जीवन जीने में सहायता मिलेगी।
ऑपरेशन से लाभान्वित हितग्राहियों में  दुजराम साहू (ग्राम बोडरा),  केशव यादव (ग्राम डोमा),  राम कुमार कुर्रे (ग्राम करेटा),  कार्तिक राम देवांगन (ग्राम भटगांव),  ईश्वर चंद क्रिस्टी (ग्राम जोधापुर, धमतरी),  बिसाखा साहू (ग्राम तरसींवा),  नरेश कुमार ध्रुव (ग्राम नगरी, वार्ड 06),  नंद कुमार (ग्राम पंडरीपानी, छिपलीपारा नगरी), श्री महेन्द्र कुमार सोनी (ग्राम डीहीपारा, नगरी),  पुखराज देवांगन (ग्राम नगरी),  दुलारी बाई (ग्राम सांकरा, मगरलोड) एवं  झुमुक लाल (ग्राम बकोरी, मगरलोड) शामिल हैं।
उप संचालक समाज कल्याण विभाग ने बताया कि आगे भी चरणबद्ध रूप से पात्र वरिष्ठ नागरिकों को चिन्हित कर निःशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वे स्वस्थ एवं सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर सकें।

  • Related Posts

    धर्म स्वातंत्र्य, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल एवं छत्तीसगढ़ (लोक भर्ती एवं व्यावसायिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक 2026 का पारित होना प्रदेशवासियों के लिए साबित होगा वरदान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 के पारित होने से धर्मांतरण पर लगेगी रोक,अवैध धर्मांतरण के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई* *विभिन्न वर्गो के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार* रायपुर 21 मार्च…

    Read more

    कवर्धा पीजी कालेज मैदान में 27 से स्वदेशी मेला भूमि पूजन उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा होगे शामिल

    27 मार्च 2026 से पी जी कॉलेज मैदान में होगा भव्य स्वदेशी मेला कवर्धा- आगामी 27 मार्च से 2 अप्रैल 2026 तक पी जी कॉलेज मैदान में होने वाले स्वदेशी…

    Read more

    NATIONAL

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत