Ro no D15139/23

अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगी मोतियाबिंद से मुक्ति कलेक्टर ने मोतियाबिंद रोगियों के त्वरित चिन्हांकन के दिए निर्देश

कलेक्टर  कुणाल दुदावत द्वारा जिले के वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए ’अटल वयो अभ्युदय योजना’ (एवीवाईएवाई) के अंतर्गत मोतियाबिंद सर्जरी हेतु विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। समाज कल्याण संचालनालय रायपुर के संदर्भ में जारी इस निर्देश के तहत जिले के ऐसे वरिष्ठ जन जो मोतियाबिंद की समस्या से ग्रसित हैं, उनकी पहचान कर प्राथमिकता के आधार पर उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।
कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा जिले के समस्त विकासखंड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे आर.एच.ओ. महिला व पुरुष,  मितानिन और विभागीय अमले के माध्यम से अपने क्षेत्रों में मोतियाबिंद पीड़ित बुजुर्गों का सर्वे कर उनका चिन्हांकन सुनिश्चित करें। चिन्हित किए गए नागरिकों की विस्तृत जानकारी निर्धारित प्रारूप में तैयार कर एक सप्ताह के भीतर सॉफ्ट एवं हार्ड कॉपी में कार्यालय उपसंचालक समाज कल्याण कोरबा ई मेल आईडी  dpsw.korba@gmail.com  में उपलब्ध करानी होगी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य जिले के वरिष्ठ नागरिकों को दृष्टि दोष से मुक्ति दिलाकर उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है।

  • Related Posts

    गंगरेल में इतिहास रचेगा ‘महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप’ 3 महिला टीमों की दमदार भागीदारी से बढ़ा उत्साह, पर्यटन को मिलेगा नया आयाम,प्रतियोगिता में 52 टीमें हिस्सा ले रही तैयारियां लगभग अंतिम दौर में

      धमतरी, 22 मार्च 2026/ आज का दिन धमतरी जिले के लिए ऐतिहासिक बनने जा रहा है। पहली बार गंगरेल बांध की शांत जलधारा पर ‘गंगरेल नौकायान उत्सव’ के अंतर्गत…

    Read more

    महतारी वंदन योजना : आर्थिक संबल से आत्मविश्वास तक, सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की महिलाएं

        • डॉ. दानेश्वरी संभाकर, उप संचालक जनसंपर्क रायपुर, 21 मार्च 2026/ किसी भी समाज की वास्तविक प्रगति तब मानी जाती है जब उसकी महिलाएं सशक्त, आत्मनिर्भर और सम्मानजनक…

    Read more

    NATIONAL

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत