Ro no D15139/23

जन संवाद-2.0 के तहत ग्राम सभाओं में होंगे ‘विकसित भारत ग्राम संकल्प’ के पांच विशेष आयोजन

अम्बिकापुर 19 अगस्त 2026/   कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशानुसार 20 अगस्त 2026 से आयोजित होने वाली ग्राम सभाओं के दौरान “जन संवाद-2.0 विकसित भारत ग्राम संकल्प” का आयोजन किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य ग्राम सभा में सामुदायिक भागीदारी बढ़ाने, ग्रामीणों में जनजागरूकता पैदा करने तथा विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम 2025 के प्रावधानों एवं उद्देश्यों से आमजन को अवगत कराना है।

इसके तहत जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में पांच प्रमुख गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इन गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीणों को अपनी प्राथमिकताएं रखने, योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त करने, सुझाव देने तथा विकास प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी का अवसर मिलेगा।

‘मेरे गांव की प्राथमिकता’ वोटिंग वॉल से तय होंगी ग्रामीणों की प्राथमिकताएं
ग्राम पंचायत में सफेद चार्ट पेपर को स्टैंड अथवा उपयुक्त स्थान पर प्रदर्शित कर “मेरे गांव की प्राथमिकता” वोटिंग वॉल बनाई जाएगी। ग्राम सभा में लिए गए निर्णय के अनुसार ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि एवं ग्रामीण अपने गांव की आवश्यकताओं एवं विकास संबंधी प्राथमिकताओं को क्रमवार दर्ज करेंगे। इससे ग्राम स्तर पर विकास की वास्तविक जरूरतों को सामने लाने में मदद मिलेगी।

‘125 दिन रोजगार-मेरा अधिकार’ की दिलाई जाएगी शपथ
ग्राम सभा में उपस्थित ग्रामीणों एवं श्रमिकों को “125 दिन रोजगार-मेरा अधिकार” के तहत निर्धारित प्रारूप के अनुसार शपथ दिलाई जाएगी। इसका उद्देश्य ग्रामीणों को रोजगार के अधिकार तथा योजना के प्रावधानों के प्रति जागरूक करना है।

‘विकसित भारत संदेश कार्ड’ के माध्यम से लिए जाएंगे सुझाव
ग्रामीणों एवं श्रमिकों से योजना को लेकर उनके संदेश और सुझाव प्राप्त करने के लिए “विकसित भारत संदेश कार्ड” की व्यवस्था की जाएगी। पोस्टकार्ड आकार के सादे कागज पर ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत का नाम अंकित किया जाएगा। ग्रामीण अपने सुझाव लिखकर सुझाव पेटी में जमा करेंगे। प्राप्त संदेशों का रजिस्टर में संधारण किया जाएगा, जिसमें संबंधित व्यक्ति का नाम, कार्यक्षेत्र एवं संदेश दर्ज किया जाएगा।

’‘जनता पूछे-पंचायत बताए’ संवाद मंच से दूर होंगी शंकाएं’
ग्राम सभा के दौरान “जनता पूछे-पंचायत बताए” संवाद मंच आयोजित किया जाएगा। इसमें ग्रामीण योजना से संबंधित सवाल सीधे पूछ सकेंगे तथा ग्राम पंचायत के सचिव एवं सरपंच द्वारा उनके सवालों का जवाब दिया जाएगा। इसका उद्देश्य ग्रामीणों की शंकाओं का समाधान कर उन्हें योजना की जानकारी उपलब्ध कराना है।

’तिरंगे के साथ निकलेगी विकास संदेश रैली’
ग्राम सभा के समापन के बाद “तिरंगे के साथ विकास संदेश” के तहत ग्राम पंचायत की मुख्य सड़क पर तिरंगा रैली निकाली जाएगी। इसमें ग्रामीणों, श्रमिकों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। रैली के माध्यम से देशभक्ति एवं विकास का संदेश प्रसारित किया जाएगा।

’जनप्रतिनिधियों की सहभागिता पर विशेष जोर’
कार्यक्रम में जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत सदस्यों सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित कर उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रत्येक गतिविधि के उच्च गुणवत्ता वाले फोटोग्राफ तथा लगभग 30 सेकंड के छोटे वीडियो तैयार किए जाएंगे। प्राथमिकता निर्धारण, शपथ, संदेश कार्ड, संवाद मंच एवं तिरंगा रैली में ग्रामीणों की सहभागिता और प्राप्त प्रतिक्रियाओं का भी दस्तावेजीकरण किया जाएगा। समस्त सामग्री जिला पंचायत कार्यालय में उपलब्ध कराई जाएगी।

“जन संवाद-2.0 विकसित भारत ग्राम संकल्प” के माध्यम से ग्राम सभा को केवल औपचारिक बैठक तक सीमित न रखते हुए इसे ग्रामीणों की सहभागिता, संवाद, सुझाव और विकास की प्राथमिकताएं तय करने का प्रभावी मंच बनाने की दिशा में पहल की जा रही है।

  • Related Posts

    उत्कृष्ट शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों से संवर रहा छत्तीसगढ़ के बच्चों का भविष्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय आईबीसी24 ‘स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप 2026’ कार्यक्रम में हुए शामिल*   *प्रदेश के सभी संभागों की टॉपर बेटियों को किया सम्मानित, प्रदान की स्कॉलरशिप*   *शिक्षा विकास का…

    Read more

    प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुकुलदैहान में सुरक्षा चक्र के तहत नि:शुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का हुआ आयोजन

    शिविर में 49 ग्रामीणों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण*   राजनांदगांव 19 अगस्त 2026। जिला प्रशासन राजनांदगांव एवं बाल्को मेडिकल सेंटर नवा रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में राजनांदगांव विकासख्ंाड के…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ