Ro no D15139/23

प्रोजेक्ट उन्नति के तहत मनरेगा श्रमिकों को मिल रहा राजमिस्त्री का व्यावसायिक प्रशिक्षण0

कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त पहल

 जिले में रोजगार के साथ-साथ कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रोजेक्ट उन्नति के अंतर्गत मनरेगा श्रमिकों को व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद पंचायत अम्बिकापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत मेन्ड्डाखुर्द में मनरेगा से जुड़े श्रमिकों को राजमिस्त्री बनने हेतु व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे वे निर्माण कार्यों में दक्ष बनकर आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो सकें।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम कलेक्टर   अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ   विनय कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में संचालित किए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मनरेगा श्रमिकों की कार्यकुशलता में वृद्धि कर उन्हें अतिरिक्त आजीविका के अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि वे मनरेगा कार्यों के साथ-साथ अन्य निर्माण कार्यों में भी रोजगार प्राप्त कर सकें।
प्रशिक्षण के दौरान श्रमिकों को ईंट-जोड़ाई, चिनाई, प्लास्टर, फर्श निर्माण, भवन संरचना की मूल तकनीक, माप-जोख, सामग्री की पहचान एवं सुरक्षा मानकों की व्यवहारिक जानकारी दी जा रही है। अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक दोनों प्रकार का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, जिससे प्रशिक्षण उपरांत श्रमिक सीधे कार्यस्थल पर अपनी दक्षता का उपयोग कर सकें।
इस प्रकार के प्रशिक्षण से न केवल श्रमिकों की आय में वृद्धि होगी, बल्कि ग्राम स्तर पर कुशल श्रमिकों की उपलब्धता भी सुनिश्चित होगी। इससे शासन की महत्वाकांक्षी योजनांतर्गत निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में सुधार के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
जिला प्रशासन द्वारा प्रोजेक्ट उन्नति के माध्यम से सरगुजा जिले में कौशल आधारित रोजगार को बढ़ावा देते हुए ग्रामीण युवाओं एवं श्रमिकों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सतत प्रयास किए जा रहे हैं।

  • Related Posts

    बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों का होगा परीक्षण जिले में 18 अगस्त को टेबल टॉप एक्सरसाइज एवं 20 अगस्त को मॉक एक्सरसाइज

      कोरबा, 17 अगस्त 2026/मानसून अवधि में अतिवृष्टि, नदी-नालों में जलस्तर बढ़ने, निचले क्षेत्रों में जलभराव, तटबंधों के क्षतिग्रस्त होने तथा सड़क-पुल-पुलियों के प्रभावित होने की संभावित परिस्थितियों को देखते…

    Read more

    जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं, अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के निर्देश

      कोरबा, 17 अगस्त 2026/कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में शहर सहित दूरस्थ क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान