Ro no D15139/23

विशेष गहन पुनरीक्षण एस.आई.आर. के तहत् नुक्कड नाटक का मंचन कर लोगों को मताधिकार का बताया गया महत्व

भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छ0ग0 रायपुर के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरबा श्री दिनेश कुमार नाग एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी  माधुरी सोम ठाकुर के दिशा-निर्देश  में जिले में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष गहन पुनरीक्षण एस.आई.आर. के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इस कड़ी में 20 जनवरी 2026 को शा.ई.व्ही.पी.जी. कॉलेज कोरबा के स्वीप टीम के द्वारा कोरबा नगरीय क्षेत्र में नुक्कड़ नाटक का मंचन कर लोगों को मताधिकार का महत्व बताया गया।
स्वीप टीम के युवा छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कोसाबाड़ी, निहारिका क्षेत्र में मताधिकार का मजबूत संदेश दिया। इस अवसर पर सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी कोरबा सतीश प्रकाश सिंह ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर युवाओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने जिले में संचालित किये जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण एस.आई.आर. के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम से जुड़े स्वीप टीम के युवा छात्र-छात्राओं के योगदान की सराहना करते हुए उपस्थित नागरिकों को विशेष गहन पुनरीक्षण एस.आई.आर. में निर्धारित 22 जनवरी तक अनिवार्य रूप से अपने मतदान केन्द्र के बी.एल.ओ. से संपर्क कर अपने नाम का परीक्षण करने एवं किसी प्रकार की त्रुटि सुधार करने के लिए दावा-आपत्ति करने के लिए प्रेरित किये।
इस अवसर पर सतीश प्रकाश सिंह सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी कोरबा ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्देशानुसार जिले में 25 जनवरी 2026 को आयोजित किये जाने वाले राष्ट्रीय मतदाता दिवस के आयोजन की जानकारी देते हुए मतदाताओं को राष्ट्रीय मतदाता दिवस का महत्व बताया तथा 16वां एनव्हीडी का थीम ‘‘माई इंडिया माई वोट‘‘ (‘‘मेरा भारत मेरा वोट)तथा टैगलाईन इंडियन सिटिजन एट दी हीट आफ इंडियन डेमोक्रेसी के संबंध में अवगत कराया।
कार्यक्रम में शा.ई.व्ही.पी.जी. कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रेनुबाला शर्मा, स्वीप नोडल प्रोफेसर बलराम कुर्रे, स्वीप कैम्पस एम्बेसडर रेणुका धीवर, विकास सोनवानी, मुस्कान रानी कंवर, समृद्धि महंत, प्रियंका चौहान, भूमिका कुंभकार, कुमकुम किरण, सुमन बिंझवार, अंकिता शर्मा, अजय साहू, प्रवीण कुमार, दीपक प्रसाद, तरूण सारथी, विनय चौहान, भव्य रात्रे, गौरव देवांगन, विवेक सिंह सहित युवा छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

  • Related Posts

    बस्तर मे आयोजित मैराथन में पुरस्कारों की होगी झड़ी

    बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026 में विजेताओं पर होगी 25 लाख नकद पुरस्कारों की बौछार जगदलपुर, 18 मार्च 2026/ बस्तर की पावन धरा रविवार 22 मार्च को एक ऐतिहासिक खेल महाकुंभ की…

    Read more

    बस्तर के युवाओं के लिए सेना में भर्ती का सुनहरा अवसर जिला प्रशासन देगा निःशुल्क कोचिंग और ट्रेनिंग

    जगदलपुर, 18 मार्च 2026/ देश सेवा का जज्बा रखने वाले बस्तर के युवाओं के लिए भारतीय सेना में शामिल होने का एक शानदार मार्ग प्रशस्त हुआ है। थल सेना द्वारा आर्मी…

    Read more

    NATIONAL

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट