Ro no D15139/23

‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत बेलौदी में करियर काउंसलिंग कार्यशाला, छात्राओं को दिए सफलता के मंत्र

रेनकोट, सेनेटरी पैड वितरित किए गए, ‘एक पेड़ बेटी के नाम’ अभियान के तहत हुआ पौधरोपण

 

धमतरी 1 अगस्त 2026/ बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलौदी में करियर काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा एवं के निर्देशानुसार, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती जगरानी एक्का तथा जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री महेश राम मरकाम के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष श्री बीरेन्द्र साहू रहे।

उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में कृषि के क्षेत्र में भी रोजगार और स्वरोजगार की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने आधुनिक कृषि पद्धतियों की जानकारी देते हुए छात्राओं को कृषि को सम्मानजनक और लाभकारी करियर के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

मुख्य वक्ता परियोजना अधिकारी मगरलोड श्री सुमीत गंडेचा ने 12वीं के बाद उपलब्ध विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं एवं करियर विकल्पों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने, समय का सदुपयोग करने तथा माइंड मैनेजमेंट और टाइम मैनेजमेंट के महत्व को समझाया। कार्यशाला के दौरान छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। समापन पर उन्होंने छात्राओं से प्रश्न किया कि वे स्वयं को अगले 10 वर्षों में किस स्थान पर देखना चाहती हैं, जिससे उन्हें अपने भविष्य के प्रति गंभीरता से सोचने की प्रेरणा मिली।

इस अवसर पर जिला मिशन समन्वयक प्रियंका गंजीर ने महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी तथा मासिक धर्म स्वच्छता पर छात्राओं से संवाद किया। साथ ही दूर-दराज से आने वाली आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत रेनकोट वितरित किए गए। कार्यक्रम में ‘एक पेड़ बेटी के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण किया गया तथा किशोरी बालिकाओं को सेनेटरी पैड भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि श्री घनश्याम साहू, श्री परमानंद साहू, श्री तोरण साहू, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल