Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री कौशल विकास योजनान्तर्गत सिक्योरिटी गार्ड कोर्स का निःशुल्क प्रशिक्षण प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मिलेगी निःशुल्क आवासीय सुविधा

जशपुरनगर 18 फरवरी 2026/ मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत जिले के युवाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें रोजगार से जोड़ने की दिशा में प्रभावी पहल की जा रही है। योजना का उद्देश्य युवाओं को उनके मनपसंद ट्रेड में प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है, जिससे वे आत्मनिर्भर बनकर सम्मानपूर्वक अपना जीवन यापन कर सकें।
इसी क्रम में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत जशपुर जिले में सिक्योरिटी गार्ड कोर्स का निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को निःशुल्क आवासीय सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं को भी प्रशिक्षण का लाभ मिल सके। प्रशिक्षण पूर्ण होने के पश्चात प्रशिक्षित युवाओं का प्लेसमेंट भी सुनिश्चित किया जाएगा। प्रशिक्षण उपरांत प्रारंभिक स्तर पर 10,000 से 15,000 रुपये तक का मासिक वेतन छत्तीसगढ़ में ही प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी एवं पंजीयन हेतु मोबाइल नंबर 7697584747 पर संपर्क कर सकते हैं। सीमित सीटें उपलब्ध होने के कारण युवाओं से शीघ्र पंजीयन कराने की अपील की गई है, ताकि वे इस महत्वपूर्ण अवसर का लाभ उठाकर अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में कदम बढ़ा सकें।

  • Related Posts

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने सर्व यादव समाज के नवीन कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

    *न्यू शांति नगर बालको स्थित राधे कृष्ण मंदिर में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए उद्योग मंत्री, चंद्रपुर विधायक एवं महापौर* रायपुर 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कोरबा –…

    Read more

    वर्ष 2024-25 में जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार दे चुकी है 3000 करोड़ का अग्रिम राज्यांश

    रायपुर, 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में ही राज्यांश की 3000 करोड़ रुपए की पूरी राशि…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?