Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत हरिद्वार, ऋषिकेश, भारत माता मंदिर का भ्रमण कर 800 तीर्थयात्री की हुई सकुशल वापसी

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत हरिद्वार, ऋषिकेश, भारत माता मंदिर का भ्रमण कर 800 तीर्थयात्री सकुशल वापस आ गए है। तीर्थयात्रियों को 26 दिसम्बर को राजनांदगांव रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से रवाना किया गया था। जिसमें राजनांदगांव जिले से 313, कबीरधाम जिले से 244, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले से 113, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले से 110 कुल 780 तीर्थयात्री एवं उनके 20 अनुरक्षक शामिल थे। वापस आने पर तीर्थयात्रियों के चेहरे पर खुशी और रौनक थी। उन्होंने बताया कि यात्रा मंगलमय रही और कोई तकलीफ नहीं हुई। समाज कल्याण एवं पर्यटन विभाग द्वारा परिवहन सुविधा, आवास हेतु होटल व्यवस्था, नाश्ता, भोजन व्यवस्था के साथ ही कंबल, टोपी, छाता सभी तीर्थयात्रियों को उपलब्ध कराए गए थे। यात्रियों ने बताया कि हरिद्वार, ऋषिकेश, भारत माता मंदिर जैसे तीर्थ स्थल एवं दर्शनीय स्थल की यात्रा रोचक एवं यादगार रही। सर्दी के मौसम के दृष्टिगत यात्रियों के लिए गर्म कम्बल सहित अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थी। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लिए तीर्थयात्रियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का धन्यवाद दिया।

  • Related Posts

    सीएम विष्णु देव साय बस्तर में देंगे राज्य की सबसे बड़े ‘हेरिटेज मैराथन’ की सौगात

        ‘बस्तर दौड़ेगा, देश जुड़ेगा’ की थीम पर 22 मार्च को होगा राज्य का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स इवेंट *फिटनेस और विरासत का उत्सव- बस्तर को ग्लोबल टूरिज्म मैप पर…

    Read more

    मुख्यमंत्री ने नवरात्रि की पावन बेला पर मां महामाया की धरा से सरगुजा ओलंपिक का किया शुभारंभ

      3 लाख 49 हजार खिलाड़ियों की स्वस्फूर्त सहभागिता खेल के प्रति उनके प्रेम और समर्पण को दिखाता है : मुख्यमंत्री श्री साय बस्तर एवं सरगुजा ओलंपिक के वार्षिक आयोजन…

    Read more

    NATIONAL

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत