Ro no D15139/23

सतत (SATAT) योजना के तहत अंबिकापुर में 100-150 टन क्षमता का सीबीजी संयंत्र स्थापित होगा

नगर पालिक निगम अंबिकापुर, सीबीडीए एवं गेल (इंडिया) लिमिटेड के मध्य त्रिपक्षीय कंसेशन एग्रीमेंट संपन्न

अम्बिकापुर 27 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ में सतत योजना (SATAT–Sustainable Alternative Towards Affordable Transportation) के अंतर्गत नगरीय ठोस अपशिष्ट (MSW) एवं अधिशेष बायोमास से कम्प्रेस्ड बायोगैस (CBG) उत्पादन को बढ़ावा देने की दिशा में आज कलेक्ट्रेट परिसर में महत्वपूर्ण पहल की गई।
नगर पालिक निगम अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण (सीबीडीए) एवं गेल (इंडिया) लिमिटेड के मध्य त्रिपक्षीयConcession Agreement (CA) पर हस्ताक्षर किए गए।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व दिनांक 17 जनवरी 2026 को विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ एवं अरुण साव, उप-मुख्यमंत्री की गरिमामय उपस्थिति में एमओयू निष्पादित किया गया था।

ग्राम लक्ष्मीपुर में स्थापित होगा संयंत्र
इस एग्रीमेंट के तहत नगर पालिक निगम अंबिकापुर अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में 100-150 मीट्रिक टन प्रतिदिन क्षमता का नगरीय ठोस अपशिष्ट एवं बायोमास आधारित सीबीजी संयंत्र स्थापित किया जाएगा। संयंत्र की स्थापना में लगभग रु. 100 करोड़ का शत-प्रतिशत निवेश गेल (इंडिया) लिमिटेड द्वारा किया जाएगा।
प्रमुख लाभ
लगभग 150 मीट्रिक टन प्रतिदिन MSW एवं बायोगैस के उपयोग से 12-15 मीट्रिक टन प्रतिदिन जैव ईंधन (CBG) का उत्पादन।प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 30 हजार मानव दिवस प्रतिवर्ष रोजगार सृजन।निर्माण अवधि में भी बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर।पूर्ण उत्पादन एवं विक्रय की स्थिति में प्रतिवर्ष लगभग रु. 1 करोड़ जीएसटी प्राप्ति की संभावना।सह-उत्पाद के रूप में प्राप्त जैविक खाद से जैविक खेती को प्रोत्साहन। ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कमी एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा।सीबीजी के उपयोग से राज्य के नेट-ज़ीरो एमिशन लक्ष्य की दिशा में प्रगति।कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित हस्ताक्षर कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अजीत वसंत, नगर पालिक निगम अंबिकापुर के कमिश्नर श्री डी.एन. कश्यप, गेल (इंडिया) लिमिटेड के जीएम श्री किशोर, सीबीडीए के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुमित सरकार सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
यह परियोजना अंबिकापुर को स्वच्छ ऊर्जा एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में एक मॉडल शहर के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।

  • Related Posts

    कवर्धा पीजी कालेज मैदान में 27 से स्वदेशी मेला भूमि पूजन उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा होगे शामिल

    27 मार्च 2026 से पी जी कॉलेज मैदान में होगा भव्य स्वदेशी मेला कवर्धा- आगामी 27 मार्च से 2 अप्रैल 2026 तक पी जी कॉलेज मैदान में होने वाले स्वदेशी…

    Read more

    सरगुजा ओलंपिक से खिलाड़ियों को नई पहचान- मुख्यमंत्री का भरोसा, हर कदम पर सरकार साथ  विष्णु देव साय ने खिलाड़ियों को भेंट की वॉलीबॉल, कहा-’प्रतिभा को मिलेगा सही मंच और सम्मान’

    अम्बिकापुर 21 मार्च 2026/  सरगुजा ओलंपिक 2026 के शुभारंभ अवसर पर श्री विष्णु देव साय ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। अम्बिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम…

    Read more

    NATIONAL

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत