Ro no D15139/23

‘हर घर तिरंगा‘ अभियान के तहत प्रभारी मंत्री राजेश अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा बाइक रैली को किया रवाना

*जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा, घर-घर तिरंगा फहराने का किया आह्वान*

 

रायपुर, 11 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व को देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना के साथ मनाने के उद्देश्य से गौरेला पेन्ड्रा मरवाही में ’हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत आज भव्य तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया। जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कलेक्टोरेट परिसर से तिरंगा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा हाथों में थामे बाइक और स्कूटी सवारों का उत्साह देखते ही बन रहा था। रैली के दौरान गूंजते देशभक्ति के नारों ने पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया।

 

तिरंगा बाइक रैली में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों तथा समाज के विभिन्न वर्गों के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। रैली में शामिल प्रतिभागियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देश के प्रति सम्मान, समर्पण और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

 

तिरंगा बाइक रैली का शुभारंभ कलेक्टोरेट परिसर से हुआ। यहां से रैली दुर्गा चौक पेंड्रा होते हुए पुलिस कंट्रोल रूम, थाना गौरेला तक पहुंचा। मार्ग में लोगों ने उत्साह के साथ रैली का स्वागत किया। बाइक और स्कूटी पर सवार प्रतिभागियों के हाथों में लहराता तिरंगा स्वतंत्रता दिवस के उल्लास और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बनकर दिखाई दिया। रैली के दौरान ’भारत माता की जय’ सहित देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंजता रहा। बड़ी संख्या में नागरिकों की सहभागिता ने यह संदेश दिया कि राष्ट्रध्वज केवल एक प्रतीक नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है।

 

तिरंगे के सम्मान के साथ राष्ट्रीय एकता का संदेश

 

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से जिलेवासियों को राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और भाईचारे की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया गया। रैली में शामिल लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों और देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान सपूतों को स्मरण करते हुए राष्ट्रीय पर्व को पूरे उत्साह के साथ मनाने का संकल्प लिया।

प्रभारी मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने जिलेवासियों से ’हर घर तिरंगा’ अभियान में सक्रिय सहभागिता करने और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है तथा इसे सम्मानपूर्वक अपने घरों पर फहराकर प्रत्येक नागरिक राष्ट्र के प्रति अपनी भावना को अभिव्यक्त कर सकता है।

 

जनभागीदारी से मजबूत होगा राष्ट्रप्रेम का भाव

 

रैली में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आम नागरिकों की सहभागिता ने अभियान को व्यापक जनभागीदारी प्रदान की। विभिन्न वर्गों के लोगों ने एक साथ तिरंगा लेकर रैली में भागीदारी की और ’एकता में विविधता तथा भाईचारे’ की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।

 

इस अवसर पर मरवाही विधायक एवं उपाध्यक्ष, मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण श्री प्रणव कुमार मरपच्ची, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री समीरा पैकरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा उपेंद्र बहादुर सिंह, नगर पालिका गौरेला अध्यक्ष श्री मुकेश दुबे, कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मुकेश रावटे सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

 

रैली के माध्यम से जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व को देशभक्ति, उत्साह और गरिमा के साथ मनाने का संदेश दिया गया। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जिले में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का यह आयोजन राष्ट्रीय एकता और जनभागीदारी का प्रेरक संदेश बनकर सामने आया।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन से किसानों को मिल रहा संबल उन्नत मक्का बीज और कृषि आदानों से शुभम दुबे की फसल उत्पादन एवं आय में होगी वृद्धि

      अम्बिकापुर 11 अगस्त 2026/    किसानों की आय बढ़ाने, खेती की लागत कम करने तथा मोटे अनाजों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता मेें शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्व्यन हेतु जिला टॉस्क फोर्स की बैठक संपन्न

    राजनांदगांव 11 अगस्त 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला टॉस्क फोर्स…

    Read more

    NATIONAL

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल