Ro no D15139/23

हर घर तिरंगा एवं नशा मुक्त अभियान के तहत ग्राम रेवापुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित तिरंगे के सम्मान और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए ग्रामीणों एवं युवाओं ने लिया संकल्प

 

अम्बिकापुर 11 अगस्त 2026/   केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय अंबिकापुर, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ‘हर घर तिरंगा अभियान’ एवं ‘नशा मुक्त अभियान’ के अंतर्गत अम्बिकापुर के ग्राम रेवापुर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों एवं युवाओं को राष्ट्रध्वज के सम्मान, देशभक्ति की भावना तथा नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में केंद्रीय संचार ब्यूरो के ब्यूरो प्रभारी श्री हिमांशु सोनी ने उपस्थित ग्रामीणों एवं युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र के प्रति सम्मान, गौरव और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का अभियान है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक परिवार को अपने घर पर तिरंगा फहराकर देश की एकता, अखंडता और गौरव के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करनी चाहिए। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहें तथा अपने आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें।
नशा मुक्ति अभियान के संबंध में श्री सोनी ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित नहीं करता, बल्कि इसका प्रभाव पूरे परिवार और समाज पर पड़ता है। उन्होंने युवाओं को देश की शक्ति बताते हुए कहा कि स्वस्थ, शिक्षित और नशामुक्त युवा ही विकसित एवं सशक्त भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से नशे के विरुद्ध सामूहिक जनजागरूकता अभियान चलाने तथा युवाओं को खेल, शिक्षा, कौशल विकास एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच श्री सोहन बड़ा ने भी ग्रामीणों को संबोधित किया। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान को राष्ट्र की एकता और देशभक्ति की भावना से जुड़ा महत्वपूर्ण अभियान बताते हुए सभी ग्रामीणों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का प्रतीक है। इसलिए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह तिरंगे का सम्मान करे और उसकी गरिमा बनाए रखे।
श्री सोहन बड़ा ने नशामुक्त समाज के निर्माण की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि गांव के युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से बचाना केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसके लिए परिवार, समाज, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और युवाओं को मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपने गांव को नशामुक्त बनाने के लिए सामूहिक रूप से प्रयास करने तथा युवाओं को सकारात्मक एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने की अपील की।
कार्यक्रम में प्राथमिक शाला रेवापुर के प्रधानपाठक श्री संतलाल ने उपस्थित लोगों को नशे के सेवन से होने वाले सामाजिक, आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्परिणामों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशे की लत व्यक्ति के साथ-साथ उसके परिवार और पूरे समाज को प्रभावित करती है। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने, अपने साथियों को भी इसके प्रति जागरूक करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा एवं सम्मान बनाए रखने के संबंध में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी एवं जनसामान्य से जुड़ा बनाने के लिए रायपुर से आए रागिनी लोककला मंच के कलाकारों द्वारा विशेष सांस्कृतिक एवं लोककला प्रस्तुति दी गई। कलाकारों ने लोकगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, सामाजिक जागरूकता एवं नशामुक्ति का संदेश दिया, जिसे उपस्थित ग्रामीणों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक सराहा।
कार्यक्रम में सरपंच श्री सोहन बड़ा, उपसरपंच रूद्रज राम, प्रधानपाठक संतलाल, मीडिया प्रभारी प्रशांत यादव,  संकुल प्राचार्य नैनी अनिता कुंवर, शिक्षक लव जनक सिंह, संकुल समन्वयक प्रो. सलीम खान, संगीता भगत, मनोजमती बाई, व्याख्याता रीना श्रीवास्तव, शिक्षिका दीपाली सोनी, रेखा एवं सुनील चैहान सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण, युवा एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित ग्रामीणों एवं युवाओं ने राष्ट्रध्वज का सम्मान करने, हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा स्वयं नशे से दूर रहने और समाज को भी नशामुक्त बनाने में योगदान देने का संकल्प लिया।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन से किसानों को मिल रहा संबल उन्नत मक्का बीज और कृषि आदानों से शुभम दुबे की फसल उत्पादन एवं आय में होगी वृद्धि

      अम्बिकापुर 11 अगस्त 2026/    किसानों की आय बढ़ाने, खेती की लागत कम करने तथा मोटे अनाजों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता मेें शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्व्यन हेतु जिला टॉस्क फोर्स की बैठक संपन्न

    राजनांदगांव 11 अगस्त 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला टॉस्क फोर्स…

    Read more

    NATIONAL

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल