Ro no D15139/23

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत किसानों को मिल रहा सिंचाई सुविधा का लाभ सेलो बोर निर्माण पर 20 हजार रुपये तक अनुदान, फसलों में विविधता से आय में वृद्धि

अम्बिकापुर 16 जून 2026/  किसानों की सिंचाई सुविधा को सुदृढ़ करने एवं कृषि उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से शासन द्वारा विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इन्हीं योजनाओं में से एक राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आरकेवीवाई) के अंतर्गत किसानों को सेलो बोर निर्माण के लिए अधिकतम 20 हजार रुपये तक अनुदान प्रदान किया जा रहा है। इस योजना के तहत सेलो बोर खनन के लिए 5 हजार रुपये तथा पंप स्थापना के लिए 15 हजार रुपये की अनुदान सहायता दी जाती है।

योजना का लाभ ऐसे किसानों को दिया जा रहा है जिनकी भूमि नदी, नाला या नहर के किनारे स्थित हो तथा उनके पास कम से कम आधा एकड़ या अधिक कृषि भूमि उपलब्ध हो। इससे छोटे एवं सीमांत किसानों को सिंचाई की सुविधा मिल रही है और वे वर्षभर खेती कर अपनी आय में वृद्धि कर रहे हैं।

कृषि कार्य के लिए मिला सिंचाई का साधन
इसी क्रम में अम्बिकापुर विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरईटिकरा निवासी कृषक काशीराम ने इस योजना का लाभ उठाकर अपने खेत में सेलो बोर निर्माण कराया है। कृषक काशीराम ने बताया कि पहले उनके खेत में सिंचाई के लिए बोरिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं थी, जिसके कारण खेती सीमित थी। शासन की योजना के तहत उन्हें निःशुल्क बोरिंग सुविधा प्राप्त हुई, जिससे अब उनकी एक एकड़ भूमि में आसानी से सिंचाई हो रही है।

फसलों में विविधता और आय में वृद्धि

उन्होंने बताया कि पहले वे मुख्यतः धान की खेती करते थे, लेकिन अब सिंचाई सुविधा उपलब्ध होने से मकई, भिंडी सहित अन्य सब्जियों की खेती भी सफलतापूर्वक कर रहे हैं। इससे उनकी कृषि गतिविधियों में विस्तार हुआ है और आय में भी वृद्धि हो रही है।

शासन का जताया आभार
कृषक काशीराम का कहना है कि शासन द्वारा संचालित ये कृषि योजनाएं छोटे किसानों के लिए एक बड़ा सहारा हैं। इन योजनाओं से किसानों को काफी राहत मिल रही है और वे आर्थिक रूप से सशक्त होकर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहे हैं। अपनी इस सफलता और मिली मदद के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है।

  • Related Posts

    मुसीबत में संबल बनी राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना

    *मुख्य कमाऊ सदस्य के निधन पर बीपीएल परिवारों को मिलेगी 20 हजार रूपए की त्वरित वित्तीय राहत*   विष्णु प्रसाद वर्मा सहायक संचालक, जनसंपर्क     रायपुर,09 अगस्त 2026/किसी भी…

    Read more

    मंत्री टंक राम वर्मा का सारंगढ़-बिलाईगढ़ का दो दिवसीय प्रवास

    *देंगे विकास कार्यों की सौगात और तिरंगा यात्रा का करेंगे नेतृत्व*   रायपुर,09 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास तथा उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम…

    Read more

    NATIONAL

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta