Ro no D15139/23

उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 22 मार्च को नव साक्षरों की महा आकलन परीक्षा, सरगुजा में बनाए गए 350 परीक्षा केंद्र

अम्बिकापुर 15 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण रायपुर के तत्वावधान में राज्यव्यापी शिक्षार्थी आकलन महापरीक्षा अभियान का आयोजन 22 मार्च 2026, रविवार को प्रातः 10ः00 बजे से शाम 05ः00 बजे तक किया जाएगा। कलेक्टर  श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत  श्री विनय कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में जिले में इस महापरीक्षा के सफल आयोजन के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
अभियान की तैयारियों की समीक्षा संयुक्त संचालक, संभागीय शिक्षा कार्यालय सरगुजा संभाग श्री संजय गुप्ता ने वेबीनार के माध्यम से समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, एबीईओ, बीआरसी, विकासखंड परियोजना अधिकारियों तथा साक्षरता अमले के साथ की। उन्होंने बताया कि उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण रायपुर द्वारा सरगुजा जिले के लिए 19 हजार 265 शिक्षार्थियों को साक्षर करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से अपील की है कि अपने आसपास के ऐसे शिक्षार्थियों को, जो साक्षरता केंद्रों के माध्यम से पढ़ना-लिखना सीख रहे हैं, परीक्षा केंद्रों में शामिल कराने के लिए सहयोग करें।
कलेक्टर सरगुजा द्वारा परीक्षा की निगरानी के लिए जिला स्तर पर मॉनिटरिंग दल का गठन किया गया है। डॉ. दिनेश कुमार झा, जिला शिक्षा अधिकारी सरगुजा को पूरे जिले का प्रभार सौंपा गया है। श्री के.सी. गुप्ता प्राचार्य डाइट को बतौली, श्री सर्वजीत पाठक जिला मिशन समन्वयक को लखनपुर, श्री गिरीश गुप्ता जिला परियोजना अधिकारी साक्षरता को अम्बिकापुर एवं सीतापुर, श्री रविशंकर तिवारी सहायक संचालक शिक्षा विभाग को उदयपुर, श्री योगेश मिश्रा सहायक संचालक को लुण्ड्रा तथा श्री सुनील तिवारी सहायक जिला परियोजना अधिकारी आर.एम.एस.ए. को मैनपाट विकासखंड में मॉनिटरिंग का दायित्व सौंपा गया है।
जिला परियोजना अधिकारी श्री गिरीश गुप्ता ने बताया कि सरगुजा जिले में कुल 350 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। ऐसे शिक्षार्थी जिन्होंने उल्लास साक्षरता केंद्र में 200 घंटे की पढ़ाई पूरी कर ली है या वर्तमान में पठन-पाठन कर रहे हैं, वे 22 मार्च को प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच कभी भी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। यह परीक्षा विशेष रूप से 15 वर्ष से अधिक आयु के उन शिक्षार्थियों के लिए आयोजित की जा रही है, जो शिक्षा की मुख्य धारा से कटे हुए हैं या प्रारंभ से ही शाला त्यागी रहे हैं।
परीक्षा के दौरान शिक्षार्थियों को प्रश्न पत्र हल करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा। प्रश्न पत्र तीन भागों में होगाकृपढ़ना, लिखना और गणित। प्रत्येक भाग 50 अंकों का होगा तथा सफल होने के लिए प्रत्येक भाग में न्यूनतम 20 अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। परीक्षा देने के लिए पेन परीक्षा केंद्र पर ही उपलब्ध कराया जाएगा।
विशेष रूप से केंद्रीय जेल अम्बिकापुर में निरुद्ध बंदियों के लिए भी पठन-पाठन की व्यवस्था के साथ केंद्रीय जेल परिसर में ही परीक्षा केंद्र स्थापित किया गया है, ताकि वे भी इस महापरीक्षा में सम्मिलित होकर साक्षरता अभियान से जुड़ सकें।
उन्होंने सभी प्राचार्यों, संकुल प्रभारियों, संकुल शैक्षिक समन्वयकों, ग्राम प्रभारी शिक्षकों, स्वयंसेवकों, स्वयं सहायता समूह के सदस्यों तथा मितानिनों से अपील की है कि सुपोषित, शिक्षित और समृद्ध सरगुजा की परिकल्पना को साकार करने के लिए अधिक से अधिक शिक्षार्थियों को इस महापरीक्षा अभियान में शामिल कराएं।
परीक्षा के सफल संचालन के लिए प्रत्येक विकासखंड में कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएंगे, जहां से परीक्षा दिवस पर समय-समय पर रिपोर्टिंग की जाएगी। जिला स्तर पर कंट्रोल रूम प्रभारी श्री रजनीष मिश्रा (मो. 8319860214) एवं श्री अभिलाष खरे (मो. 7999183792) को रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी।
जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के सदस्य सचिव श्री दिनेश कुमार झा ने सभी जनप्रतिनिधियों से भी अपील की है कि वे अपने क्षेत्रों के 15 वर्ष से अधिक आयु के असाक्षर शिक्षार्थियों को इस महापरीक्षा अभियान में शामिल कराने में सहयोग करें, ताकि वे शिक्षा की मुख्य धारा से जुड़कर आत्मनिर्भर बन सकें।
वेबीनार में बीपीओ श्री अरुण गुप्ता, श्री उमेश गुप्ता, श्री सम्पूर्ण राय, श्री अरविन्द गुप्ता, श्री प्रेम कुमार गुप्ता, श्री कमलेश वर्मा, श्री सत्यनारायण भगत, श्री जय प्रकाश नारायण, बीपीओ शहरी श्रीमती इंदू, श्रीमती शालिनी, मनोज कुमार, अभिलाष खरे, रजनीष मिश्रा, किरण खलखो, बरियो मिंज, मीनू तिर्की एवं दुर्गावती सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    किसानों को खाद-बीज की नहीं हो रही कमी सहकारी समितियों में पर्याप्त भंडारण एवं वितरण जारी 9,285 मीट्रिक टन खाद और 6,836 क्विंटल बीज का भंडारण 3,681 मीट्रिक टन उर्वरक वितरित, 10 हजार से अधिक किसानों को मिला 37 करोड़ 79 लाख रुपये का कृषि ऋण

     कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने प्रशासन की कड़ी निगरानी जशपुरनगर 17 जून 2026/ खरीफ सीजन को देखते हुए जिले में किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज, उर्वरक एवं कृषि ऋण की समय पर उपलब्धता…

    Read more

    दिव्यांगजनों के लिए विशेष प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी शिविर की संशोधित तिथियां जारी 24 जून को बगीचा में होगा शिविर आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचने की अपील

      जशपुरनगर 17 जून 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास के निर्देशानुसार जिले में दिव्यांगजनों के प्रमाणीकरण एवं यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड निर्माण हेतु आयोजित किए जाने वाले शिविरों की पूर्व निर्धारित…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत