Ro no D15139/23

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा से यूनिसेफ छत्तीसगढ़ प्रमुख ने की सौजन्य भेंट

*बस्तर अंजोर विशेष अभिसरण योजना, विकसित छत्तीसगढ़ @2047 तथा मातृ-शिशु स्वास्थ्य के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा*

 

रायपुर, 10 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष श्री गणेश शंकर मिश्रा से आज यूनिसेफ छत्तीसगढ़ की प्रमुख सुश्री सीमा कुमार ने अपने सहयोगी श्री बाल परितोष दास के साथ सौजन्य भेंट की। बैठक में राज्य नीति आयोग एवं यूनिसेफ के मध्य विभिन्न विकासात्मक क्षेत्रों में पारस्परिक सहयोग को और सुदृढ़ करने पर विस्तृत चर्चा हुई।

 

उपाध्यक्ष श्री मिश्रा ने बैठक के दौरान विशेष रूप से “बस्तर अंजोर- विशेष अभिसरण योजना” की अवधारणा और उद्देश्यों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि बस्तर संभाग के समग्र एवं समावेशी विकास के लिए तैयार यह अभिनव मॉडल क्षेत्र में संचालित तीन प्रमुख पहलों- नियद नेल्लानार 2.0, बस्तर मुन्ने एवं स्वस्थ बस्तर, को राष्ट्रीय विकास लक्ष्यों जैसे सतत विकास लक्ष्य (SDGs) 2030, विकसित छत्तीसगढ़ @2047 तथा आकांक्षी जिला एवं विकासखंड कार्यक्रमों से जोड़ता है। यह पूरी प्रक्रिया अतिरिक्त वित्तीय संसाधनों के बिना, विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं के प्रभावी समन्वय के माध्यम से संचालित की जा सकती है।

 

श्री मिश्रा ने कहा कि बस्तर के बच्चों, माताओं और परिवारों तक शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, प्रारंभिक बाल्यावस्था विकास तथा सामुदायिक सहभागिता जैसे क्षेत्रों में यूनिसेफ की तकनीकी विशेषज्ञता बस्तर अंजोर योजना को और अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

 

बैठक में विकसित छत्तीसगढ़ @2047 की दीर्घकालिक विकास परिकल्पना, मानव विकास सूचकांकों में सुधार तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य एवं कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। उपाध्यक्ष श्री मिश्रा ने कहा कि स्वस्थ, शिक्षित और सक्षम बच्चे तथा माताएं विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव हैं और इस दिशा में सभी साझेदार संस्थाओं के सहयोग से बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।

 

यूनिसेफ छत्तीसगढ़ प्रमुख सुश्री सीमा कुमार ने बस्तर अंजोर विशेष अभिसरण योजना सहित विभिन्न प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में निरंतर तकनीकी सहयोग एवं संस्थागत समर्थन प्रदान करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यूनिसेफ राज्य के बच्चों एवं महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार के लिए राज्य सरकार के साथ मिलकर कार्य करता रहेगा।

 

उल्लेखनीय है कि यूनिसेफ, छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग का एक दीर्घकालिक तकनीकी सहयोगी रहा है और राज्य में स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा एवं बाल विकास से संबंधित अनेक पहलों में सहयोग प्रदान करता रहा है।

 

बैठक में राज्य नीति आयोग के सदस्य सचिव श्री आशीष कुमार भट्ट तथा संयुक्त संचालक डॉ. नीतू गोर्डिया भी उपस्थित थीं।

  • Related Posts

    धमतरी मॉडल बना देश के लिए प्रेरणा: औषधीय खेती से महिलाओं की आर्थिक क्रांति अनुपयोगी भूमि पर उगी समृद्धि की नई फसल, 150 एकड़ की सफलता के बाद अब 500 एकड़ विस्तार का लक्ष्य

    धमतरी 20 जुलाई 2026/- “जहां कभी अनुपयोगी भूमि थी, वहां आज औषधीय पौधों की हरियाली लहरा रही है। जहां महिलाएं केवल पारंपरिक खेती तक सीमित थीं, वहीं आज वे लाखों…

    Read more

    75 वर्ष की उम्र, युवा सा जज़्बा: वैज्ञानिक पशुपालन से मिसाल बने ग्राम सिलघट के श्री धनऊ (भजनाहा) सोनकर नियमित कृत्रिम गर्भाधान, समय पर टीकाकरण और नस्ल सुधार को बनाया जीवन का हिस्सा

      धमतरी, 20 जुलाई 2026/ अक्सर यह माना जाता है कि बढ़ती उम्र के साथ कार्य करने की क्षमता कम हो जाती है, लेकिन धमतरी जिले के ग्राम सिलघट निवासी…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ को दबाना समाधान नहीं — मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ को दबाना समाधान नहीं — मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात