Ro no D15139/23

केन्द्रीय भू-जल शक्ति मंत्री ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश भर में वर्षा जल संरक्षण के संबंध में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 प्रमुख जिलों के प्रस्तुतिकरण का किया अवलोकन

– केन्द्रीय भू-जल शक्ति मंत्री ने राजनांदगांव जिले में जल संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की
– कलेक्टर ने राजनांदगांव जिले का प्रस्तुतिकरण देते हुए जल संचय से जनभागीदारी के संबंध में दी जानकारी
राजनांदगांव 03 जून 2025। केन्द्रीय भू-जल शक्ति मंत्री भारत सरकार श्री सीआर पाटिल आज नई दिल्ली से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश भर में वर्षा जल संरक्षण के संबंध में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 प्रमुख जिलों के प्रस्तुतिकरण का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे एवं जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह शामिल हुए। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने राजनांदगांव जिले का प्रस्तुतिकरण देते हुए बताया कि जल संचय से जनभागीदारी अंतर्गत वर्षा ऋतु में अधिक से अधिक जल संरक्षण के लिए विशेष तौर पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने जल संरक्षण के लिए तकनीकी बिंदुओं की जानकारी दी। जिले में जल संरक्षण के लिए बनाए जा रहे जलीय संरचना के संबंध में बताया। केन्द्रीय भू-जल शक्ति मंत्री श्री सीआर पाटिल ने राजनांदगांव जिला प्रशासन द्वारा जल संरक्षण के लिए किए गए प्रयासों एवं कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिले में जल संरक्षण की दिशा में जज्बे के साथ कार्य किया जा रहा है। वहीं महिलाओं में जल संरक्षण के लिए जागरूकता है और उपलब्ध संसाधनों के अनुरूप जल संरक्षण किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि देश भर में वर्षा जल संरक्षण के संबंध में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिन्हांकित 10 प्रमुख जिलों से जल संरक्षण की दिशा में किए जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी ली गई। राजनांदगांव जिले को जल संरक्षण की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए चिन्हांकित किया गया है।

  • Related Posts

    कलेक्टर ने स्व-गणना पोर्टल पर स्वयं अपना फॉर्म भरकर मकान-सूचीकरण की प्रक्रिया की पूर्ण

    राजनांदगांव 16 अप्रैल 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने जनगणना 2027 के अंतर्गत स्व-गणना पोर्टल पर स्वयं अपना फॉर्म भरकर मकान-सूचीकरण की प्रक्रिया पूर्ण की। उन्होंने नागरिकों से स्व-गणना अपनाने…

    Read more

    एसडीएम जांच के दौरान कमल सॉल्वेंट एक्सट्रैक्शन्स प्राइवेट लिमिटेड में मिली खामियां

    *- कलेक्टर ने सीएसआईडीसी के अधिकारियों को विस्तृत जांच करने के दिए निर्देश* *- सुरक्षा मापदण्डों एवं सावधानी में लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई करने के दिए निर्देश* राजनांदगांव…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार में नई सरकार का एक्शन, कई जेलों में एक साथ छापेमारी

    बिहार में नई सरकार का एक्शन, कई जेलों में एक साथ छापेमारी

    हनुमान मंदिर की घंटी बजाकर बने ‘सम्राट’-अब लालू बजाएंगे घंटी,हे खेड़ा-हेमन्त को छेड़ा-हुआ न बखेड़ा,कल्लू भिखारी के घर अमेरिका-ईरान समझौता,हवा का रूख भांप लिया वरूण ने; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    उत्तर बंगाल में ममता बनर्जी को झटका, भाजपा में शामिल हुई टीएमसी की यह महिला नेता

    उत्तर बंगाल में ममता बनर्जी को झटका, भाजपा में शामिल हुई टीएमसी की यह महिला नेता

    आज से संसद का विशेष सत्र, किरेन रिजिजू ने कहा- परिसीमन के नाम पर अफवाह न फैलाएं

    आज से संसद का विशेष सत्र, किरेन रिजिजू ने कहा- परिसीमन के नाम पर अफवाह न फैलाएं

    दिल्ली और बिहार में वोट देनेवाले को बंगाल में नहीं डालने देंगे वोट, अभिषेक बनर्जी की आयोग को खुली चेतावनी

    दिल्ली और बिहार में वोट देनेवाले को बंगाल में नहीं डालने देंगे वोट, अभिषेक बनर्जी की आयोग को खुली चेतावनी

    ईरान युद्ध पर ट्रंप का बयान: जंग अब खत्म होने की कगार पर, जल्द समझौता करना चाहता है तेहरान

    ईरान युद्ध पर ट्रंप का बयान: जंग अब खत्म होने की कगार पर, जल्द समझौता करना चाहता है तेहरान