Ro no D15139/23

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम ने दरभा ब्लॉक के स्वास्थ्य केन्द्रों का किया निरीक्षण

मलेरिया नियंत्रण सहित कुष्ठ एवं क्षय रोग उन्मूलन पर दिया बल
जगदलपुर । भारत सरकार के अधीन केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, क्षेत्रीय कुष्ठ प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान और क्षेत्रीय कार्यालय स्वास्थ्य परिवार एवं कल्याण की टीम मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश सोनी के नेतृत्व में सहायक निदेशक डॉ. किरण स्वप्निल अखाड़े एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्वेता साहू के द्वारा गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरभा के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नेगानार एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीन उप स्वास्थ्य केंद्र लेन्ड्रा का भ्रमण किया गया। उक्त दल द्वारा भ्रमण के दौरान राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम, नॉन कम्युनिकेबल डिसीज प्रोग्राम, राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम, चाइल्ड हेल्थ और मलेरिया नियंत्रण से संबंधित जानकारी ली गई। इसके पश्चात टीम के सदस्यों के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरभा में डिलीवरी रूम की जांच, फार्मेसी की जांच, लेबोरेटरी की जांच सहित इंडोर पेशेंट वार्ड का भी निरीक्षण किया गया। इसके पश्चात आईडीएसपी कार्यक्रम और वयोवृद्ध डिस्पेंसरी में दी जा रही सुविधाओं तथा जोखिम वाली गर्भवती माताओं को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में भी टीम द्वारा जानकारी ली गई। इस मौके पर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीएल मंडावी द्वारा मलेरिया नियंत्रण, कुष्ठ एवं क्षय रोग उन्मूलन सहित राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी टीम को दी गई। केंद्रीय टीम को प्रभारी जिला मीडिया अधिकारी श्री शकील खान सहित आरएमए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नेगानार श्री राजवाड़े, बीपीएम राजेंद्र नेताम तथा अन्य मैदानी अमले द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।

  • Related Posts

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा रायपुर: विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु, परम पावन सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब सोमवार 10 अगस्त को…

    Read more

    बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस

    प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज जशपुरनगर 09 अगस्त 2026/ प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी…

    Read more

    NATIONAL

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास