Ro no D15139/23

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित होगी ‘यूनिटी मार्च’

यात्रा के दौरान वृक्षारोपण, स्वच्छता और ग्राम संपर्क कार्यक्रम

अम्बिकापुर 03 नवम्बर 2025/  लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर जिले में 13 नवंबर को “यूनिटी मार्च” का आयोजन किया जाएगा। यह पदयात्रा राम मंदिर, अम्बिकापुर से प्रारंभ होकर मल्टीपरपज स्कूल एवं शासकीय विद्यालय असोला होते हुए परसा में संपन्न होगी।
यात्रा के दौरान यूनिटी मार्च प्रतिभागियों द्वारा वृक्षारोपण, धान कटाई, स्वच्छता अभियान एवं ग्राम संपर्क गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। समापन स्थल परसा स्कूल में सामूहिक भोजन एवं रात्रि विश्राम का भी आयोजन किया गया है। इस आयोजन का उद्देश्य एकता, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और ग्राम विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।
इस दौरान श्री भारत सिंह सिसोदिया, श्रीमती अरुणा सिंह, श्री निश्चित प्रताप सिंह, श्री मनोज कंसारी, पार्षद निरंजन राय, कलेक्टर श्री विलास भोसकर एवं जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल ने यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री भोसकर ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग पर बिजली, पेयजल, स्वच्छता, अस्थायी शौचालय, बैठने हेतु कुर्सियां, वाहन पार्किंग, जनरेटर, साउंड सिस्टम, तथा भोजन एवं नाश्ता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण कर ली जाएं ताकि प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि यूनिटी मार्च में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी, और नागरिक बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
कलेक्टर श्री भोसकर ने कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु सभी विभागों को समन्वित रूप से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

  • Related Posts

    पीएम जनमन आवास योजना से मनबहाल पहाड़ी कोरवा का जीवन हुआ सुरक्षित और सम्मानजनक पक्का आवास मिलने से वर्षों का सपना हुआ साकार, महतारी वंदन योजना से भी मिल रहा नियमित आर्थिक संबल

      अम्बिकापुर 22 जुलाई 2026/   विशेष पिछड़ी जनजातियों के सर्वांगीण विकास और उन्हें शासन की मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री जनमन (प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान)…

    Read more

    आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, विदेशी मदिरा जब्त कर आरोपी गिरफ्तार

      अम्बिकापुर 22 जुलाई 2026/   जिला आबकारी अधिकारी   एल. के. गायकवाड के मार्गदर्शन में आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती सरिता साहू के नेतृत्व में बुधवार को  प्राप्त सूचना के आधार पर…

    Read more

    NATIONAL

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं