Ro no D15139/23

खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मेसर्स मिश्रा स्वीट्स का किया निरीक्षण, जांच में मिली कमियां, नोटिस जारी

अम्बिकापुर 03 नवम्बर 2025/  खाद्य एवं औषधि प्रशासन के खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि एम.जी. रोड में हॉली क्रॉस स्कूल के पास स्थित मेसर्स मिश्रा स्वीट्स में  गुणवत्ता एवं अस्वच्छकर स्थान में खाद्य पदार्थ मिठाई एवं अन्य सामग्री बनाने की सूचना शिकायत के रूप में प्राप्त हुई। जिसके पश्चात अभिहित अधिकारी श्री नितेश कुमार मिश्रा के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम के द्वारा मिश्रा स्वीट्स में छापामार कार्यवाही कर पूरे होटल परिसर की गुणवत्ता जांच एवं लाईसेंस की शर्तों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षणकर्ता टीम को मिश्रा स्वीट्स में पर्याप्त कमियां पायी गयी, जिसके तहत मिश्रा स्वीट्स को 15 दिवस का नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में कहा गया है कि 15 दिवस में अगर मौके पर पायी गयी कमियों को दूर नहीं किया जाएगा, तो मिश्रा स्वीट्स का लाईसेंस निरस्त किया जाएगा। होटल में उपयोग किए जा रहे पानी की जांच रिपोर्ट  एवं साफ- सफाई उपयुक्त नहीं पाई गयी। उपरोक्त के लिए खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 32 के तहत सुधार सूचना जारी किया गया है तथा अनियमितताओं को सुधारकर 15 दिवस के भीतर खाद्य औषधि प्रशासन कार्यालय में उपस्थित होकर लिखित में जवाब प्रस्तुत करने कहा गया है।
  • Related Posts

    राज्य खेल अलंकरण पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित 5 अगस्त 2026 तक किए जा सकेंगे आवेदन

    अम्बिकापुर 23 जुलाई 2026/   खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष खिलाड़ियों/प्रशिक्षकों/निर्णायकों को खेल पुरस्कार प्रदान कर…

    Read more

    जिला पंचायत की सामान्य सभा में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा विभागीय कार्यों की हुई समीक्षा, जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र की रखीं समस्याएं, अधिकारियों को समय-सीमा में कार्यवाही करने दिए गए निर्देश

    अम्बिकापुर 23 जुलाई 2026/  जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण एजेंडों पर चर्चा की गई।  बैठक में…

    Read more

    NATIONAL

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए