Ro no D15139/23

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जगदलपुर में ‘एकता दौड़’ का आयोजन

सैकड़ों युवाओं ने लिया एकता का संकल्प
जगदलपुर । देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती पर जगदलपुर शहर एकता के रंग में रंग गया। शुक्रवार 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित एकता दौड़ ने युवाओं के दिलों में देशभक्ति की जज्बा भर दी। इस दौरान मां दंतेश्वरी मंदिर परिसर से प्रारंभ हुई यह दौड़ सैकड़ों उत्साही प्रतिभागियों के साथ शहर के प्रमुख चैराहों को पार करती हुई एकता का प्रतीक बनी।
सुबह मंदिर परिसर से निकली एकता दौड़ ने जगदलपुरवासियों को एक नई ऊर्जा से भर दिया। यह दौड़ मां दंतेश्वरी मंदिर से शुरू होकर गुरुनानक चैक, संजय बाजार, चांदनी चैक, मेन रोड और गोल बाजार होते हुए पुनः मां दंतेश्वरी मंदिर परिसर पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान रास्ते भर भारत माता की जय और एकता में ही शक्ति है नारे गूंजते रहे, जबकि प्रतिभागी तिरंगे के रंगों से सजे बैनरों के साथ दौड़ते नजर आए। यह दौड़ न केवल शारीरिक फिटनेस का प्रतीक थी, बल्कि सरदार पटेल के एक भारत-श्रेष्ठ भारत के दर्शन को जीवंत करने का माध्यम भी बनी।
कार्यक्रम की खासियत रही विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं का सम्मान किया गया। एकता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को सम्मानित किया गया। इन विजेताओं को प्रमाण-पत्र और पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया, ताकि वे देश की एकता को मजबूत करने में और अधिक योगदान दें।
इस मौके पर पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज श्री सुंदरराज पी ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि सरदार पटेल ने विभिन्न रियासतों को एक सूत्र में बांधकर भारत की नींव मजबूत की। हमें भी उनकी तरह देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए कटिबद्ध होना होगा। बाहरी और आंतरिक चुनौतियों के बीच एकजुट रहना ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित सभी नागरिकों एवं युवाओं को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाये रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने सहित देश के नागरिकों के बीच उक्त सन्देश देने हेतु भरसक प्रयत्न करने की शपथ ली। साथ ही देश की एकता की भावना के साथ राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए योगदान देने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम में नगर निगम सभापति श्री खेमसिंह देवांगन, महापौर परिषद के सदस्य श्री सुरेश गुप्ता, श्री संग्राम सिंह राणा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रतीक जैन, अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल और श्री ऋषिकेश तिवारी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। विभिन्न विभागों के कर्मचारियों और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भी इस एकता उत्सव में शिरकत की।

  • Related Posts

    भारतीय प्रबंधन संस्थान, रायपुर के 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में भारत के विदेश मंत्री हुए शामिल

    *दीक्षांत समारोह में शामिल हो रहे छात्र भाग्यशाली हैं क्योंकि वे ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने वाली पीढ़ी का हिस्सा हैं; आप एक दशक की ठोस प्रगति और…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?