Saturday, July 27

कवर्धा में हो रहे अभूतपूर्व विकास कार्य मंत्री मोहम्मद अकबर की लोकप्रियता से भाजपा भयभीत नगर बंद के दौरान कांग्रेस भवन में घुसने की कोशिश से जिले के कांग्रेस जन हुए नाराज

कवर्धा। भाजपा द्वारा कवर्धा नगर बंद कराकर जुलूस निकालकर कांग्रेस भवन में घुसने का प्रयास करने पर कबीरधाम जिले के कांग्रेस जनों में तीखी प्रतिक्रिया हुई है। वरिष्ठ कांग्रेस जनों ने इसे भाजपा की गुंडा-गर्दी बताया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता तथा आदिम जाति सेवा सहकारी समिति बोड़ला के अध्यक्ष मनमोहन अवस्थी ने कहा है कि कवर्धा के विधायक व प्रदेश के मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में कबीरधाम जिले में अभूतपूर्व विकास कार्य हो रहे हैं। आजादी के बाद से विकास का इस तरह का माहौल कभी नहीं रहा। कबीरधाम जिले में मेडिकल कालेज की स्थापना होने वाली है। कवर्धा में संकरी नदी में अंग्रेजों के जमाने के स्थान पर नया पुल बना लिया गया है। जंगल क्षेत्र तरेगांव, रेंगाखार एवं रवेली में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की शाखा प्रारंभ कर दी गई है। बोड़ला से दलदली तक जर्जर सड़क अब चमचमाती सड़क में तब्दील हो गई है। गांव-गांव में विकास के कार्य हो रहे हैं। आपदा ग्रस्त परिवारों के बीच जाकर मंत्री मोहम्मद अकबर 04-04 लाख रूपये का चेक प्रदान कर रहे हैं। पूर्व में दलाल लोग आपदा ग्रस्त परिवार को मिलने वाली 04 लाख की राशि में से अधिकांश राशि खा जाते थे। जिसतरह कवर्धा विधानसभा व कबीरधाम जिले में मंत्री मोहम्मद अकबर की लोकप्रियता बन चुकी है। उससे भाजपा भयभीत है। अपनी राजनैतिक संभावनों को तलाशने के लिए भाजपा द्वारा भय फैलाकर राजनैतिक लाभ उठाना चाहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *