Ro no D15139/23

स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 में जशपुर जिले के नगरीय इलाकों ने हासिल की बड़ी उपलब्धि

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में स्वच्छता दीदीयों और अधिकारियों ने कृतसंकल्प के साथ किया कार्य
जशपुर नगर ने लगाई लंबी छलांग, स्वच्छता सर्वेक्षण में पूरे देश में मिला 10 वां रैंक
कुनकुरी को 13 वां, पत्थलगांव को 30 वां, बगीचा को 51 वां और कोतबा को मिला  64 वां स्थान

जशपुरनगर 17 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में जिले को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए एक कृतसंकल्प के साथ काम किया गया। इसी का परिणाम है कि जशपुर नगर ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 में एक लंबी छलांग लगाकर 20 हजार से 50 हजार की जनसंख्या वर्ग में पूरे देश में 10 वां रैंक हासिल किया है। 2023 में जशपुर नगर का स्वच्छता रैंक 505 था। इसके साथ ही 20 हजार से कम जनसंख्या वाले नगर पंचायत कोतबा को 2024-25 में 64 वां रैंक मिला, जो कि 2023-24 में 474 था। इसी तरह नगर पंचायत बगीचा को 2024-25 में 51 वां रैंक मिला जो कि 2023-24 में 547 था। नगर पंचायत कुनकुरी का 2024-25 में 13 रैंक मिला, जो कि 2023-24 में 317 था और पत्थलगांव ने 2024-25 में 30 वां रैंक हासिल किया, जो कि 2023-24 में 654 था। यह सफलता स्वच्छता दीदियों की समर्पण से किया गया कार्य और प्रशासनिक सफलता का दर्शाता है।
कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशन पर एक बेहतर प्लान के तहत शहर को साफ-सफाई और सुंदर बनाने के लिए योजना बनाई गई। नगर पालिका और नगर पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों के मार्गदर्शन में इसका बेहतर क्रियान्वयन किया गया। नगर पालिका जशपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री योगेश्वर उपाध्याय ने बताया कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए बी.टी रोड का निर्माण, रोड मार्किंग जैसे कार्य किए गए। इसके साथ ही शौचालयों का उन्नयन कार्य भी किया गया। शहर की साफ-सफाई के लिए डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का कार्य प्रमुखता के साथ अंजाम दिया गया।  इसके अलावा चौक-चौराहोे का सौंदर्यीकरण कार्य, वॉल पेंटिंग, कबाड़ से जुगाड़ के तहत पार्कों को सजाया गया। इसके साथ ही कम्पोंस्टिंग सेट का निर्माण, जशपुर में तीन आर. आर सेंटर का निर्माण कार्य भी कराया गया। इसके साथ ही पेवर ब्लॉक से फुटपाथ निर्माण कार्य रोड साइनेज आदि कार्य कराकर शहरों का सौंदर्यीकरण कार्य गया है।

  • Related Posts

    ड्रोन पायलट प्रशिक्षण हेतु महिला कृषकों का दल जशपुर से रायपुर रवाना मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने दिखाई हरी झंडी महिला किसानों के सशक्तिकरण की ओर नया कदम रू ड्रोन दीदी अभियान

      जशपुरनगर 20 जून 2026/ कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने तथा महिला किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में संचालित ड्रोन दीदी अभियान के अंतर्गत महिला…

    Read more

    जैविक खेती, आधुनिक तकनीक और बेहतर फसल चयन से समृद्ध होंगे किसान रू मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

      कुनकुरी में जैविक किसान मेला एवं प्राकृतिक खेती कार्यशाला का हुआ आयोजन किसानों को मिला नई तकनीकों और बाजार से जुड़ने का अवसर जिले के औषधीय एवं सुगंधित फसलों…

    Read more

    NATIONAL

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा