Ro no D15139/23

नगरीय निकाय निर्वाचन: नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए तैयार हो रही ईव्हीएम

जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री गांधी ने किया कमीशनिंग कार्य का निरीक्षण

धमतरी । नगरीय विकास निकाय निर्वाचन के लिए ईव्हीएम मशीनों को तैयार करने का कामकाज शुरू हुआ। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री नम्रता गांधी की मौजूदगी में आज सुबह से आजीविका महाविद्यालय में मशीनों की कमीशनिंग की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री गांधी ने कमीशनिंग कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय निर्वाचन आगामी 11 फरवरी को होगा। इस चुनाव में निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराना हम सबकी पहली प्राथमिकता है। कमीशनिंग कार्य में लगे सभी अधिकारी, कर्मचारी इस कार्य को सावधानीपूर्वक करें। उन्होंने कहा कि कमीशनिंग के दौरान निर्वाचन आयोग की गाइडलाईन का पूरी तरह से पालन करें और गोपनीयता का विशेष ध्यान रखा जाए।

उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार ईव्हीएम मशीनों में चुनवा चिन्ह अपलोडिंग के साथ-साथ पोलिंग पार्टियों के लिए किट तैयार की जा रही है। यह सारा कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ किया जा रहा है। इस कार्य की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है। सभी स्ट्रांग रूम सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हैं, साथ ही सुरक्षा के प्रबंध भी किए गए हैं। जिले के नगरपालिक निगम धमतरी सहित छः नगरीय निकायों में 325 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। इनमें नगरनिगम धमतरी में महापौर के 8 और पार्षदों के 116 प्रत्याशी तथा पांच नगर पंचायतों में अध्यक्षों के 15 और पार्षदों के 186 प्रत्याशी शामिल हैं। ईव्हीएम मशीनों के कमीशनिंग कार्य के अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री प्रीति दुर्गम, एसडीएम श्री पवन प्रेमी, श्री रामकुमार कृपाल सहित संबंधित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने सर्व यादव समाज के नवीन कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

    *न्यू शांति नगर बालको स्थित राधे कृष्ण मंदिर में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए उद्योग मंत्री, चंद्रपुर विधायक एवं महापौर* रायपुर 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कोरबा –…

    Read more

    वर्ष 2024-25 में जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार दे चुकी है 3000 करोड़ का अग्रिम राज्यांश

    रायपुर, 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में ही राज्यांश की 3000 करोड़ रुपए की पूरी राशि…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….