Ro no D15139/23

हज़रत सैयद चांद शाह वली रहमतुल्लाह अलैह का उर्स पाक 5 मई से शुरू 

रायपुर  (IMNB NEWS AGENCY) हज़रत सैयद चांद शाह वली रहमतुल्लाह अलैह तीन मजार नलघर चौक का सालाना उर्स पाक हर साल की तरह इस साल भी बड़े ही शानो शौकत से मनाया जाएगा। तीन दिवसीय उर्स पाक 5 मई से शुरू होकर 7 मई तक चलेगा। शाही संदल चादर 5 मई बरोज मंगलवार को बाद नमाज़ ज़ोहर आस्ताने से निकाली जाएगी जो शहर का गश्त करते हुए मजार शरीफ पर पहुंचेगी। असर की नमाज़ के बाद चादर पोशी की रस्म अदा की जाएगी। दुवाय खैर के बाद तबर्रुक तकसीम किया जाएगा। इसी दिन मगरीब की नमाज़ के बाद दरबारी कव्वाल अपना कलाम पेश करेंगे। रात में ओलमाय इकराम की तकरीर होगी । 6 मई बुधवार को शाम समा महफ़िल होगी उसके बाद दरबारी कव्वाल अपना कलाम पेश करेंगे। 7 मई को सुबह 10 बजे कुल शरीफ की फातिहा दी जाएगी। उसके बाद आम लंगर का आयोजन किया जाएगा।इस दौरान तीन दिनों तक नात खवानी , तकरीर का आयोजन किया जाएगा । मजार के खादिम जनाब शेख शमीम , शेख रहीम भाई और शेख निजाम भाई ने एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी है। खादिमे अस्ताना, अराकीने उर्स पाक कमेटी तीन मजार ने जायरीनों से उर्स में शामिल होने की गुज़ारिश की है।

  • Related Posts

    सेवा सेतु पोर्टल: पारदर्शी, तेज और आसान हुई सरकारी सेवाओं की व्यवस्था

    *डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में बड़ा बदलाव, अब घर बैठे मिलेंगी 441 शासकीय सेवाएं*   रायपुर, 06 अगस्त 2026/ डिजिटल सुशासन की दिशा में राज्य शासन ने एक ऐतिहासिक पहल…

    Read more

    नक्सल साये से निकलकर शिक्षा की ओर बढ़ता सुकमा

    *पालक कनेक्ट अभियान से संवर रहा बच्चों का भविष्य*   रायपुर, 6 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में पालक कनेक्ट (पालक-शिक्षक संवाद) अभियान के माध्यम से सरकारी स्कूलों के बच्चों का भविष्य…

    Read more

    NATIONAL

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई