Ro no D15139/23

चालान के ऑनलाइन भुगतान के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट का ही करें उपयोग

*परिवहन विभाग ने की अपील*

*फर्जी कॉल, संदेश या एप के जरिए धोखाधड़ी की कोशिश करने वालों के विरूद्ध थाने में तुरंत शिकायत दर्ज कराएं*

रायपुर. 8 सितम्बर 2025. छत्तीसगढ़ में आरटीओ ई-चालान से संबंधित ऑनलाइन ठगी के मामले सामने आ रहे हैं, जिसमें नकली ई-चालान भेजकर लोगों को ट्रैफिक नियम तोड़ने पर कार्रवाई का डर दिखाकर लिंक पर क्लिक करने के लिए मजबूर किया जाता है। इन फर्जी संदेशों के माध्यम से लोगों की व्यक्तिगत जानकारी और बैंक खाते से पैसे चुराए जा रहे हैं।

बेमेतरा स्थित क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध लिंक या एपीके फाइल पर क्लिक न करें। वास्तविक चालान की जानकारी केवल परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://echallan.parivahan.gov.in (इचालान डॉट परिवहन डॉट जीओवी डॉट इन) पर ही प्राप्त करें। वेबसाइट पर जाकर पे ऑनलाइन विकल्प पर क्लिक कर चालान नंबर व कैप्चा कोड दर्ज कर तथा पंजीकृत मोबाइल नम्बर पर आए ओटीपी को डालकर चालान विवरण देखा जा सकता है।

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि पुलिस एवं परिवहन प्रवर्तन अमले द्वारा जब भी ई-चालान जारी किया जाता है तो पंजीकृत मोबाइल नंबर पर केवल इसी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से संदेश भेजे जाते हैं। विभाग ने लोगों से यह भी अपील की है कि किसी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें, किसी अनजान व्यक्ति को ऑनलाइन भुगतान न करें और अपने बैंक खाते से जुड़े लेन-देन को लेकर हमेशा सावधान रहें। यदि किसी प्रकार का फर्जी कॉल, संदेश या एप के जरिए धोखाधड़ी की कोशिश होती है तो उसकी शिकायत तुरंत नजदीकी पुलिस थाने में दर्ज कराएं।

  • Related Posts

    भारतीय प्रबंधन संस्थान, रायपुर के 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में भारत के विदेश मंत्री हुए शामिल

    *दीक्षांत समारोह में शामिल हो रहे छात्र भाग्यशाली हैं क्योंकि वे ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने वाली पीढ़ी का हिस्सा हैं; आप एक दशक की ठोस प्रगति और…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?