Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

कहीं मनाया तीजा पोरा तिहार, कहीं लगी पोषण चौपाल तो कहीं हेल्थ कैम्प आयोजित किया गया’

जशपुरनगर 27 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन महिला बाल विकास विभाग अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में किया गया। इसके तहत कहीं तीजा पोरा तिहार कार्यक्रम तो कहीं मेगा हेल्थ कैम्प तो कहीं खेल खेल में पोषण ज्ञान गतिविधि का आयोजन किया गया। जहां कांसाबेल परियोजना के अन्तर्गत बटाईकेला सेक्टर में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव अंतर्गत तीजा पोरा तिहार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं, पुरुष, बच्चे, कार्यकर्ता एवं सहायिका उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के संबंध में अंजू चौहान द्वारा जागरूक करते हुए माताओं का सम्मान भी किया गया।
आस्ता परियोजना के अंतर्गत ग्राम के आंगनबाड़ी स्तर पर खेल-खेल में पोषण ज्ञान संबंधी गतिविधि का आयोजन किया गया। जिसमें पोषण संबंधी गतिविधि का आयोजन कर कार्यक्रम में उपस्थित गर्भवती, शिशुवती महिलाओं अन्य ग्रामीण महिलाओं को सही पोषण आहार लेने की महत्ता के संबंध में जानकारी दी गयी।
दुलदुला विकासखंड में ग्राम मकरीबंधा में मेगा हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें गर्भवती महिलाओं, ग्रामीण महिलाओं किशोरी बालिकाओं, बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई। इस अवसर पर सभी लोगों की रक्तचाप जाँच, मधुमेह जाँच, हीमोग्लोबिन जांच किया गया। इसमें एनीमिक महिलाओं की पहचान भी की गई। कैम्प में अस्वस्थ महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधित सलाह देते हुए निःशुल्क दवाइयां भी प्रदान की गयीं। इस अवसर पर किशोरी बालिकाओं की भी स्वास्थ्य जांच करते हुए उनका वजन, ऊंचाई, हीमोग्लोबिन स्तर का मापन किया गया।

  • Related Posts

    जशपुर में विज्ञान शिक्षा को बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा अनुरूप जिले में इसरो का ’स्पेस ऑन व्हील्सःअन्वेषण’ कार्यक्रम होगा आयोजित

    जशपुर में विज्ञान शिक्षा को बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा अनुरूप जिले में इसरो का ’स्पेस ऑन व्हील्सःअन्वेषण’ कार्यक्रम होगा आयोजित जशपुरनगर 04 अप्रैल 2026/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की…

    Read more

    राज्यपाल  रमेन डेका ने बेहराखार में पीएम जन मन अंतर्गत संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट का किया अवलोकन दूरस्थ क्षेत्रों में भ्रमण कर नियमित स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने को कहा

      जशपुरनगर 04 अप्रैल 2026/ राज्यपाल  रमेन डेका ने आज कुनकुरी विकासखंड के ग्राम बेहराखार में पीएम जन मन योजना अंतर्गत संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट का अवलोकन किया। इस दौरान…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?