Ro no D15139/23

रामलला के निराले दर्शन से विद्यावती का मन हुआ निहाल भुवनेश्वर राव एवं लक्ष्मण जायसवाल ने योजना के तहत किये अयोध्या धाम के सुखद दर्शन

रामलला दर्शन योजना से अब तक 1204 लोगों ने किये अयोध्या में रामलला के दर्शन

     जशपुरनगर, 01 जनवरी 2025/ प्रदेश के लोगों को उनके पूज्य भगवान श्री राम के दर्शन के स्वप्नों को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के द्वारा राज्य में श्री रामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना संचालित की जा रही है। इसके द्वारा लोगों को उनके आराध्य श्री रामलला के दर्शन के लिए निःशुल्क यात्रा सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिसके तहत अब तक जशपुर जिले के 1204 लोगों को भगवान राम के दरबार के पवित्र दर्शन कराए जा चुके हैं।
इस योजना के द्वारा प्रदेश के 20 हजार से अधिक लोगों को प्रतिवर्ष अयोध्या धाम के दर्शन कराये जाने का लक्ष्य रखा गया है। ऐसे ही योजना के तहत श्री रामलला के दर्शन प्राप्त करने वाली जशपुर के ग्राम बादरकोना तपकरा निवासी राम भक्त विद्यापति प्रधान ने बताया कि वे प्रतिदिन अपने छोटे से व्यापार को चला कर जीवनयापन करतीं थीं। जब से उन्होंने श्री रामलला के अयोध्या में पुनः प्राण प्रतिष्ठा की बात जानी हमेशा उनके दर्शन की आशा उनके मन में रहा करती थी, पर जाने आने का खर्च और घर की जिम्मेदारी को सोच कर कभी जा नहीं पा रहे थे। ऐसे में जैसे ही शासन ने श्री रामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना चालू की उनके मन में उम्मीद जागी। जब जाने का दिन आया तो उन्होंने सोचा नहीं था इतनी अच्छी व्यवस्था होगी जशपुर हो या अंबिकापुर हर जगह हमारा स्वागत किया गया। एक स्पेशल ट्रेन भी थी। काशी विश्वनाथ मंदिर से लेकर अयोध्या धाम में रामलला के साथ सरयू में महाआरती के भी दर्शन हुए। हम रामलला के अद्भुत दर्शन पाकर अभिभूत हो गए हैं। अपने आराध्य के दर्शन कर हम निहाल हो गए। जिसके लिए हम शासन के आभारी हैं।
जशपुर नगर के भुवनेश्वर राव ने कहा कि जब योजना के तहत मेरा नाम आया और जब जशपुर से यात्रा प्रारम्भ हुई हम बहुत उत्साहित थे, जब अम्बिकापुर पहुंचे तो स्वयं सांसद एवं जनप्रतिनिधियों ने हमारा स्वागत रेलवे स्टेशन पर किया। यात्रा में खाने पीने में नाश्ते से लेकर भोजन की उत्तम व्यवस्था की गई। जहां जहां हम पहुंचे शासन द्वारा जाने आने के लिए वाहन की व्यवस्था की गई थी। रुकने की भी उत्तम व्यवस्थाएं थी। जब रामलला के दर्शन हुए तो हम नजरें ही नहीं हटा पाए। यात्रा में काशी विश्वनाथ मंदिर, अयोध्या धाम, हनुमानगढ़ी के भी दर्शन हुए।
गम्हरिया के लक्ष्मण जायसवाल ने बताया कि हमें रामलला के दर्शन हेतु अयोध्या धाम जाने का अवसर प्राप्त हुआ इसके लिए हम शासन के आभारी हैं। शासन द्वारा निःशुल्क हमें हमारे आराध्य श्री रामलला के दर्शन कराए गए इसके लिए हम शासन को धन्यवाद देते हैं। जब हम ट्रेन से यात्रा कर रहे थे  तब ट्रेन में श्री राम भगवान की मूर्ति भी स्पेशल ट्रेन में पूजा हेतु उपलब्ध कराई गई थी। ट्रेन में सभी के लिए सुव्यवस्थित और समुचित व्यवस्था के साथ छाता, टोपी, रामनवमी अंगोछा उपहार में दिया गया था। जिसे हमने सुखद यात्रा के स्मृति चिन्ह की तरह सहेज लिया है। यात्रा के दौरान पूरे समय हमारा ख्याल रखने के लिए एक कर्मचारी भी जिला प्रशासन ने नियुक्त किया था। यात्रियों के स्वास्थ्य परीक्षण, एवं उपचार हेतु कुशल चिकित्सक और उनकी सहयोगी टीम हमेशा तैनात थी। जिससे हमारी यात्रा बड़ी ही सुखमय रही। उन्होंने बताया कि हम स्वयं के खर्चे पर भी इतनी सुविधाएं हम शायद ही जुटा पाते। यह वरिष्ठ नागरिकों के लिए भगवान श्री राम के दर्शन हेतु बहुत अच्छी योजना है।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना बनी हरित समृद्धि की नई पहचान  लारा तिर्की के परिवार को मिली आर्थिक संबल, अब हर माह बढ़ रही बचत और घर में बिजली बिल शून्य

    कोरबा 20 जुलाई 2026/प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने, आम नागरिकों के बिजली व्यय को…

    Read more

    जशपुर जिले में खाद और बीज का पर्याप्त भंडार उपलब्ध शासन द्वारा निर्धारित दरों पर सहकारी समितियों से करें खरीदी, अनावश्यक भंडारण व अफवाहों से बचें रू कृषि विभाग

     जशपुरनगर 20 जुलाई 2026/ खरीफ फसल की बुवाई के दौरान किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए जशपुर जिले की सभी सहकारी समितियों में रासायनिक खाद एवं प्रमाणित…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ को दबाना समाधान नहीं — मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ को दबाना समाधान नहीं — मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात