Ro no D15139/23

विकसित कृषि संकल्प अभियान 5 मई से 20 मई 2026 तक  जिले के 96 ग्रामों में शिविर का होगा आयोजन – किसानों को जागरूक करने गांव-गांव पहुंचेंगा कृषि रथ

राजनांदगांव 05 मई 2026। कृषि विभाग द्वारा जिले में खरीफ पूर्व विकसित कृषि संकल्प अभियान का संचालन 5 मई से 20 मई 2026 तक किया जाएगा। जिसके तहत जिले में कुल 96 ग्रामों में शिविर आयोजित की जाएगी। जिसके लिए जिले के प्रत्येक विकासखंड के 24 ग्रामों का चयन किया गया है। शिविरों में किसानों को एक ही मंच पर कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन एवं मत्स्य विभाग के अधिकारियों द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा तथा उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। अभियान अंतर्गत प्रत्येक विकासखंड में दो अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है, जो किसानों को खरीफ फसलों की तैयारी हेतु तकनीकी सलाह एवं सुझाव देंगी।
उप संचालक कृषि श्री टीकम सिंह ठाकुर ने बताया कि विकसित कृषि संकल्प अभियान का मुख्य उद्देश्य खरीफ मौसम की प्रमुख फसलों से संबंधित आधुनिक तकनीकों के प्रति किसानों को जागरूक करना, किसानों को विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं नीतियों की जानकारी देना तथा मृदा स्वास्थ्य कार्ड एवं संतुलित उर्वरक उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए कृषि रथ भी शामिल किया गया है, जो टीम के साथ गांव-गांव जाकर केंद्र एवं राज्य शासन की प्रमुख योजनाओं की जानकारी देगी। यह अभियान किसानों, पशुपालकों, मत्स्य पालकों एवं कृषि से जुड़े स्थानीय उद्यमियों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच होगा, जहां सभी विभागों के अधिकारी चर्चा कर समस्याओं का त्वरित समाधान करेंगे। इसमें स्थानीय एफपीओ, एसएचजी, प्रगतिशील किसान एवं जनप्रतिनिधियों की भी सहभागिता रहेगी। इसके साथ ही अभियान अंतर्गत उन्नत तकनीक एवं नई किस्मों की जानकारी, प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा, मृदा स्वास्थ्य सुधार हेतु जैविक खाद एवं जैव उर्वरकों का उपयोग, संतुलित उर्वरक उपयोग एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड का महत्व तथा हरी खाद, जैव उर्वरक, वर्मी कम्पोस्ट, अन्य उत्पादन एवं उपयोग, ड्रोन के माध्यम से उर्वरक छिड़काव का प्रदर्शन, धान की आधुनिक रोपाई तकनीक, किसान क्रेडिट कार्ड हेतु प्रोत्साहन, दलहन-तिलहन क्षेत्र का विस्तार, फसल चक्र एवं सिंचाई संसाधनों का समुचित उपयोग, एग्रीस्टैक पोर्टल पर किसान आईडी निर्माण, पीएम किसान योजना अंतर्गत ई-केवाईसी, आधार सीडिंग एवं पंजीयन, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी दी जाएगी।

  • Related Posts

    सेवा सेतु पोर्टल: पारदर्शी, तेज और आसान हुई सरकारी सेवाओं की व्यवस्था

    *डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में बड़ा बदलाव, अब घर बैठे मिलेंगी 441 शासकीय सेवाएं*   रायपुर, 06 अगस्त 2026/ डिजिटल सुशासन की दिशा में राज्य शासन ने एक ऐतिहासिक पहल…

    Read more

    नक्सल साये से निकलकर शिक्षा की ओर बढ़ता सुकमा

    *पालक कनेक्ट अभियान से संवर रहा बच्चों का भविष्य*   रायपुर, 6 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में पालक कनेक्ट (पालक-शिक्षक संवाद) अभियान के माध्यम से सरकारी स्कूलों के बच्चों का भविष्य…

    Read more

    NATIONAL

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई