Ro no D15139/23

राजस्व पखवाड़ा शिविरों से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित समाधान

धमतरी, 8 अप्रैल 2026// जिले के सभी तहसीलों में आमजन की राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु राजस्व पखवाड़ा शिविरों का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा रहा है। राज्य शासन के निर्देशानुसार 1 अप्रैल से 15 जून 2026 तक तीन चरणों में आयोजित इन शिविरों के माध्यम से नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा जैसे प्रकरणों का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है।
प्रथम चरण (1 से 15 अप्रैल) के अंतर्गत जिले के ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर पटवारी एवं लोक सेवा केंद्र के माध्यम से आवेदनों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। अब तक जिले में कुल 85 से अधिक शिविर आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें लगभग 4,200 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 2,950 से अधिक प्रकरणों का निराकरण मौके पर ही कर दिया गया है, जबकि शेष प्रकरणों पर त्वरित कार्यवाही जारी है। इस दौरान लगभग 3,500 से अधिक हितग्राही सीधे लाभान्वित हुए हैं।
शिविरों में राजस्व अमला, पटवारी, आरआई एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याएं सुन रहे हैं तथा मौके पर समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं। इससे ग्रामीणों को तहसील कार्यालय के चक्कर लगाने से राहत मिल रही है।
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि “राजस्व पखवाड़ा शिविर शासन की जनहितकारी पहल है, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों को उनके गांव में ही त्वरित एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराना है। सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण हो और अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिले।”
उल्लेखनीय है कि शिविरों का दूसरा चरण 4 से 18 मई तथा तीसरा चरण 1 से 15 जून 2026 तक आयोजित किया जाएगा, जिससे जिले के अधिकाधिक ग्रामीणों को लाभ मिल सकेगा।

  • Related Posts

    सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई सीसी रोड निर्माण में लापरवाही पर ग्राम सिलदहा के पंचायत सचिव निलंबित

      रायपुर , 15 जुलाई 2026। मुख्यमंत्रीहेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के प्रति जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता एक बार फिर सामने आई है। मुंगेली जिले के…

    Read more

    मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने नगरी विकासखंड में विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का किया निरीक्षण गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन, समयबद्ध प्रगति एवं बेहतर जनसेवा सुनिश्चित करने दिए निर्देश

      छात्राओं के साथ मध्यान भोजन कर भोजन की गुणवत्ता परखी धमतरी, 15 जुलाई 2026/ धमतरी में नव पदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत धमतरी  जयंत नाहटा( आई.ए.एस.) ने बीते…

    Read more

    NATIONAL

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत