Ro no D15139/23

जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ

भुसू में आयोजित जिला स्तरीय शिविर में बैकयार्ड कुक्कुट पालन योजना सहित विभिन्न योजनाओं से हितग्राही लाभान्वित
अम्बिकापुर । जिले के सीतापुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत भुसू में 11 जुलाई 2025 को जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं का समाधान किया गया तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
शिविर में सीतापुर विधायक क्षेत्र श्री रामकुमार टोप्पो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री नीरज कौशिक, जनपद सीईओ, तहसीलदार सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण नागरिकों को शासन की योजनाओं से जोड़ना, उनकी समस्याओं का समाधान मौके पर करना तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी देना था।
शिविर स्थल पर कृषि, पशुपालन, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, पंचायत, शिक्षा, समाज कल्याण, खाद्य, राजस्व आदि विभागों द्वारा सूचना एवं परामर्श स्टॉल लगाए गए थे। इन स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीणों को योजना संबंधी जानकारी दी गई, साथ ही पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का सीधा लाभ प्रदान किया गया। इस दौरान बैकयार्ड कुक्कुट पालन योजना अंतर्गत पूर्व में आवेदन कर चुके चयनित हितग्राहियों को कुक्कुट किट वितरित किए गए।
इस दौरान विधायक श्री टोप्पो ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जनसमस्या निवारण शिविर शासन-प्रशासन को आम जनता से सीधे जोड़ने का माध्यम है, जिससे योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक सुगमता से पहुंच सके।
शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया और अपनी मांग और समस्याएं अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कीं, जिनमें से अनेक का समाधान मौके पर ही किया गया। विभिन्न विभागों द्वारा मौके पर आवेदन पत्र स्वीकार कर योजनाओं में पात्रता अनुसार नाम दर्ज किए गए।

  • Related Posts

    महतारी वंदन योजना : आर्थिक संबल से आत्मविश्वास तक, सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की महिलाएं

        • डॉ. दानेश्वरी संभाकर, उप संचालक जनसंपर्क रायपुर, 21 मार्च 2026/ किसी भी समाज की वास्तविक प्रगति तब मानी जाती है जब उसकी महिलाएं सशक्त, आत्मनिर्भर और सम्मानजनक…

    Read more

    आईटीआई पूरक परीक्षा में शामिल होने 24 मार्च तक आवेदन आमंत्रित

    राजनांदगांव 20 मार्च 2026। राज्य व्यवसायिक परीक्षा (एससीव्हीटी) एवं हायर सेकेण्डरी व आईटीआई की संयुक्त अध्यापन योजना के तहत कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों की आईटीआई ट्रेड की पूरक परीक्षा (नई…

    Read more

    NATIONAL

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत