Ro no D15139/23

सुशासन तिहार के शिविर में 13 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को मिली राहत

*सुशासन तिहार 2026*

 

*- आमगांव कु. में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में 882 आवेदन प्राप्त*

 

*- हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ*

 

राजनांदगांव 08 मई 2026। राज्य शासन की मंशानुसार जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज छुरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत आमगांव कु. में जनसमस्या निवारण शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली तथा विभिन्न विभागों द्वारा मौके पर ही समस्याओं के समाधान की पहल की गई।

क्लस्टर आमगांव कु शिविर में 13 ग्राम पंचायत अछोली, आमगांव, चिरचारीकला, चिरचारीखुर्द, घुपसाल, हालाडुला, केरेगांव, खुर्सीटिकुल, कुमरदा, मुंजालकला, मुंजालपथरी, सागर एवं सोमाझीटीया के ग्रामीण शामिल हुए। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों से प्राप्त मांग एवं शिकायत संबंधी आवेदनों का त्वरित, प्रभावी एवं पारदर्शी निराकरण करना था। शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास, कृषि, महिला एवं बाल विकास, राजस्व, खाद्य, स्वास्थ्य, शिक्षा, विद्युत, वन, श्रम तथा पशुपालन सहित विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर शासकीय योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में कुल 882 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें सभी आवेदन मांग संबंधी थे। विभागीय अधिकारियों द्वारा तत्काल निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही समाधान किया गया।

शिविर के दौरान शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत आवास पूर्ण करने वाले हितग्राहियों को अभिनंदन प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। वहीं बिहान महिला स्व-सहायता समूहों को स्वरोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु 12 लाख रूपए के ऋण स्वीकृति चेक वितरित किए गए। इसके अलावा नवीन राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृति पत्र, स्वच्छता किट एवं मेधावी विद्यार्थियों को सम्मान पत्र भी प्रदान किए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित गोद भराई कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई तथा पोषण किट का वितरण किया गया। शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री संजय सिन्हा, जिला पंचायत सदस्य श्री गोपाल सिंह भूआर्य, श्रीमती अनीता मंडावी एवं श्रीमती बीरम मंडावी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता घासी साहू, जनपद पंचायत सदस्य श्री एकांत चंद्राकर, श्रीमती लक्ष्मी मंडावी, श्रीमती भेष बाई, श्रीमती भारती देवांगन, डॉ. ओम प्रकाश चंद्रवंशी, श्रीमती पिंकी देवपंद्रो, जनपद पंचायत सीईओ श्री होरीलाल साहू, तहसीलदार श्री विजय कोठारी सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच, पंच एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सेवा सेतु पोर्टल: पारदर्शी, तेज और आसान हुई सरकारी सेवाओं की व्यवस्था

    *डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में बड़ा बदलाव, अब घर बैठे मिलेंगी 441 शासकीय सेवाएं*   रायपुर, 06 अगस्त 2026/ डिजिटल सुशासन की दिशा में राज्य शासन ने एक ऐतिहासिक पहल…

    Read more

    नक्सल साये से निकलकर शिक्षा की ओर बढ़ता सुकमा

    *पालक कनेक्ट अभियान से संवर रहा बच्चों का भविष्य*   रायपुर, 6 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में पालक कनेक्ट (पालक-शिक्षक संवाद) अभियान के माध्यम से सरकारी स्कूलों के बच्चों का भविष्य…

    Read more

    NATIONAL

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई