Ro no D15139/23

ग्रामीणों ने ली जल संरक्षण की शपथ पीएचई विभाग ने उत्साह पूर्वक मनाया रजत जयंती महोत्सव

जगदलपुर 04 फरवरी 2026/(IMNB NEWS AGENCY) लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग जगदलपुर द्वारा बस्तर जिले में रजत जयंती महोत्सव का आयोजन बेहद गरिमापूर्ण और उत्साहजनक माहौल में किया गया। इस विशेष अभियान की गूंज ग्राम चितापदर, कामानार, जूनावानी, परचनपाल, मांझीभाटा, ककनार और कोटमसर जैसे सुदूर वनांचलों तक सुनाई दी, जहां विभाग ने एक व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया।
महोत्सव के दौरान आयोजित विभिन्न सत्रों में ग्रामीणों को जल के बहुमूल्य महत्व को गहराई से समझाया गया। विभाग के प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए बताया कि जल केवल एक संसाधन नहीं बल्कि जीवन का आधार है, इसलिए जल स्रोतों के आसपास साफ-सफाई रखना और संसाधनों की रक्षा करना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। शुद्ध पेयजल के प्रति जागरूकता बढ़ाते हुए मौके पर ही ग्रामीणों को जल गुणवत्ता जांचने का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया, ताकि वे स्वयं पानी की शुद्धता परख सकें।
पर्यावरण और स्वच्छता को केंद्र में रखते हुए ग्रामीणों को गंदे पानी के प्रबंधन के नायाब तरीके भी सिखाए गए। उन्हें बताया गया कि किस प्रकार प्रत्येक घर में सोख्ता गड्ढा बनाकर और किचन गार्डन लगाकर निस्तारी पानी का सदुपयोग किया जा सकता है। इसके साथ ही, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा स्थानीय पेड़ लगाने हेतु लोगों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में जल प्रदाय व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए नियमित रूप से जल कर का भुगतान करने की अनिवार्यता पर भी जोर दिया गया।
इस पूरे आयोजन में गांव के सरपंच, सचिव, पंच, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, कोटवार और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की सार्थकता को और बढ़ा दिया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की ओर से इस महोत्सव को सफल बनाने में कोऑर्डिनेटर  ज्योत्सना सूना,  नेहा साहू और श्री प्रवीण कुमार वर्मा ने अथक प्रयास करते हुए अपना पूरा सहयोग प्रदान किया।

  • Related Posts

    सरगुजा ओलंपिक से खिलाड़ियों को नई पहचान- मुख्यमंत्री का भरोसा, हर कदम पर सरकार साथ  विष्णु देव साय ने खिलाड़ियों को भेंट की वॉलीबॉल, कहा-’प्रतिभा को मिलेगा सही मंच और सम्मान’

    अम्बिकापुर 21 मार्च 2026/  सरगुजा ओलंपिक 2026 के शुभारंभ अवसर पर श्री विष्णु देव साय ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। अम्बिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम…

    Read more

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र अंतिम क्षण तक लक्ष्य के लिए जुटे रहो-गीता फोगाट से मिलकर उत्साहित हुए खिलाड़ी, बोले- ‘गीता दीदी हमारी रोल मॉडल’

    अम्बिकापुर 21 मार्च 2026/  शनिवार का दिन सरगुजा संभाग के हजारों खिलाड़ियों के लिए यादगार बन गया, जब सरगुजा ओलंपिक 2026 के शुभारंभ अवसर पर अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी एवं अर्जुन पुरस्कार…

    Read more

    NATIONAL

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत