Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री आवास योजना से विनोद बिहारी का अधूरा सपना हुआ साकार

रायपुर, 15 जनवरी 2025/ महल हो या झोपड़ी अपना घर अपना होता है, हर व्यक्ति का एक सपना होता है कि छांव के लिए उसका एक खुद का घर हो। स्वयं का घर होने से कई सारे फायदे हैं अपना घर व्यक्ति को वित्तीय सुरक्षा देता है। एक घर को अपना घर कहने मे जो गौरव की अनुभूति होती है, इसी सपने को सरकार द्वारा साकार किया जा रहा है। समाज के आर्थिक रूप से कमजोर तबके की भलाई के लिए सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना संचालित की जारही है इस योजना से जरूरत मंद लोगो को आवास भी स्वीकृत किये जा रहे है।

प्रधानमंत्री आवास योजना ने गरीब और आवासहीन लोगों के जीवन में नई रोशनी और उत्साह भर दिया है। इसी योजना के माध्यम से महासमंुद जिले के सरायपाली वार्ड क्रमांक 15 के महल पारा में रहने वाले 63 वर्षीय विनोद बिहारी कर का वर्षों पुराना सपना साकार हुआ। विनोद जो कपड़ों का गट्ठा लेकर साइकिल पर अलग-अलग बाजारों में जाकर अपनी आजीविका चलाते हैं उनका जीवन हमेशा संघर्षमय रहा। उनकी आय सीमित होने के कारण पक्के मकान का सपना केवल एक कल्पना बनकर रह गया था। उनके परिवार में उनकी पत्नी श्रीमती कविता कर हैं। बरसात के मौसम में उनका कच्चा मकान गिरने का हमेशा डर बना रहता था।

दो साल पहले, नगर पालिका द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उनके वार्ड में सर्वे और जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। योजना की जानकारी मिलने पर विनोद बिहारी ने आवेदन भरा और उनका नाम स्वीकृत हुआ। सरकार से मिली सहायता राशि ने उनके सपनों को हकीकत में बदल दिया। आज विनोद बिहारी का पक्का मकान तैयार हो चुका है। अपनी खुशी जाहिर करते हुए वे कहते हैं, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरा अपना पक्का मकान होगा। यह सपना प्रधानमंत्री आवास योजना ने पूरा किया। अब मैं और मेरी पत्नी सुरक्षित महसूस करते हैं। मैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। ”प्रधानमंत्री आवास योजना हम जैसे गरीब और समाज के कमजोर वर्ग को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का एक बड़ा माध्यम बन गई है।

  • Related Posts

    घरेलू एलपीजी के दुरुपयोग व कालाबाजारी पर जिला प्रशासन की सख्ती

     कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग ने की कार्यवाही 350 से अधिक गैस सिलेंडर जब्त रायपुर, 12 मार्च 2026। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार खाद्य विभाग रायपुर के संयुक्त…

    Read more

    *”प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत बच्चों की हुई निःशुल्क हृदय जांच, 1090 बच्चों की हुई स्क्रीनिंग*

    रायपुर, 12 मार्च 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार, जिला प्रशासन रायपुर द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए चलाई जा रही योजना “प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत ज़िले…

    Read more

    NATIONAL

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम