Ro no D15139/23

मतदातागण एसआईआर को गंभीरता से लेते हुए अपना नाम दर्ज कराएं – राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह

लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर संबंधी जनजागरूकता हेतु राज्यसभा सांसद   सिह ने किया सघन जनसंपर्क अभियान

रायगढ़ 29 नवम्बर। राज्य सभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह ने लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची में अपना नाम अनिवार्य रूप से दर्ज कराने का आग्रह किया है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों से अपने-अपने क्षेत्रों में पात्र मतदाताओं को फॉर्म भरवाकर उनका नाम मतदाता सूची में शामिल कराने का अनुरोध किया। कार्यक्रम में रायगढ़ सांसद   राधेश्याम राठिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
दो दिवसीय क्षेत्र भ्रमण के दौरान सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह ने ग्राम गंजपुर, लैलूंगा, दियागढ़ समेत आसपास के कई ग्रामों में जनसंपर्क करते हुए लोगों को एसआईआर प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग ने वर्ष 2003 की मतदाता सूची को अद्यतन करने और सभी पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने के उद्देश्य से यह प्रक्रिया प्रारंभ की है। बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं से फॉर्म भरवा रहे हैं, ताकि कोई भी पात्र नागरिक सूची से वंचित न रह जाए।
लैलूंगा के मंगल भवन में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए सांसद सिंह ने कहा कि एसआईआर शासन की सतत् सत्यापन प्रक्रिया है, जिससे मतदाता सूची को सटीक और धोखाधड़ी मुक्त बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि बिहार में इस प्रक्रिया के दौरान लगभग 62-63 लाख अपात्र व्यक्तियों की पहचान की गई, जिनमें से दावा-आपत्ति के बाद लगभग 47 लाख नाम सूची से हटाए गए। इनमें मृत व्यक्ति, दो जगह नाम दर्ज होने वाले मतदाता, अस्तित्वहीन नाम और फर्जी मतदाता शामिल थे। वहीं लगभग 21 लाख नए पात्र मतदाताओं (18 वर्ष पूर्ण) के नाम सूची में जोड़े गए। सांसद सिंह ने कहा कि बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान कुल 7.42ः मतदाता घटे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से अपील की कि इस अनुभव से सीख लेते हुए वे अपने क्षेत्र में सतर्कता बरतें और केवल पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जुड़वाएं।

4 दिसम्बर तक चलेगी एसआईआर कार्य
राज्यसभा सांसद   देवेन्द्र प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य 4 दिसम्बर तक चलेगी। जिसके पश्चात संशोधित मतदाता सूची का प्रकाशन 9 दिसम्बर को किया जाएगा तथा 9 दिसम्बर 2025 से 8 जनवरी 2026 तक दावा-आपत्ति प्रस्तुत की जा सकेगी। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 7 फरवरी 2026 को निर्धारित है।
इस अवसर पर सत्यानंद राठिया जी पूर्व विधायक, मंत्री,   दीपक सिदार, उपाध्यक्ष जिला पंचायत रायगढ़,   ज्योति भगत, अध्यक्ष जनपद पंचायत लैलूंगा,   कपिल सिंघानिया, अध्यक्ष, नगर पंचायत लैलूंगा,   मनोज अग्रवाल, उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत लैलूंगा,  कृष्णा जायसवाल, उपाध्यक्ष, नगर पंचायत लैलूंगा,   मनोज सतपथी, मंडल अध्यक्ष लैलूंगा,   संजय पटेल, मंडल अध्यक्ष, मुकडेगा,   रमेष होता जी, मंडल अध्यक्ष, राजपुर, वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेष शर्मा जी,   रमेष पटनायक जी,   स्नेहलता सिदार जी,   पालू भगत जी,   पारेष्वर प्रधान जी,   ललित यादव, एसआईआर प्रभारी, लैलूंगा,   रिना भगत,   अषोक गुप्ता,   मनीष मित्तल, अध्यक्ष चेम्बर ऑफ कामर्स,   षिव भगत, अध्यक्ष सरपंच संघ, लैलूंगा,  सौभागी गुप्ता, बीडीसी,   रहस बाई चौहान, बीडीसी,   लल्लू मुण्डा, पार्षद   अमरजीत भगत,पार्षद,   शम्भु सारथी,पार्षद   अमर अग्रवाल, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष सहित समस्त गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे। मौके पर मंच संचालन भास्कर बेहरा द्वारा किया गया।

  • Related Posts

    डोंगरगढ़ में जिला स्तरीय रोजगार मेला का हुआ आयोजन – रोजगार मेला में 17 आवेदकों को मिला तत्काल नियुक्ति पत्र

    – 105 आवेदकों का हुआ चयन राजनांदगांव 10 जुलाई 2026। जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोंगरगढ़ परिसर में किया गया। उप संचालक रोजगार श्री विष्णु…

    Read more

    आंगनबाड़ी सहायिका पद पर भर्ती हेतु ऑनलाईन आवेदन 27 जुलाई तक

      राजनांदगांव 10 जुलाई 2026। कार्यालय एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना राजनांदगांव ग्रामीण 02 अंतर्गत ग्राम सहसपुरदल्ली के आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 02 में सहायिका पद पर भर्ती के लिए 27…

    Read more

    NATIONAL

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध