Ro no D15139/23

जगदलपुर के 30 परीक्षा केंद्रों में 12 अक्टूबर को होगी वार्ड ब्वाॅय एवं वार्ड आया की लिखित भर्ती परीक्षा

जगदलपुर, 07 अक्टूबर 2025/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा रविवार 12 अक्टूबर को आयोजित होने वाली वार्ड ब्वाॅय एवं वार्ड आया की लिखित भर्ती परीक्षा के लिए जगदलपुर में 30 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें धरमपुरा नं 02 स्थित शासकीय काकतीय पीजी कॉलेज, धरमपुरा क्रमांक-03 स्थित झाड़ा सिराहा शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, शांति नगर स्थित शासकीय दंतेश्वरी पीजी महिला महाविद्यालय, शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल क्र.1, शासकीय बहुउद्देशीय हायर सेकेंडरी स्कूल, राजेंद्र नगर वार्ड गीदम रोड स्थित सेजेस शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल क्र.2, स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स कैंपस धरमपुरा स्थित स्वामी आत्मानंद एक्सीलेंस इंग्लिश मीडियम शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, अग्रसेन चौक संजय मार्केट रोड स्थित स्वामी विवेकानंद शासकीय एक्सीलेंस इंग्लिश मीडियम स्कूल, रेलवे कालोनी स्थित स्वामी आत्मानंद एक्सीलेंस हिन्दी मीडियम शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, धरमपुरा-2 स्थित धरमू माहरा शासकीय महिला पॉलिटेक्निक, पथरागुड़ा लालबाग के पास स्थित भगत सिंह शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, चांदनी चौक सेंट जेवियर हाई स्कूल, लालबाग निर्मल हायर सेकण्डरी स्कूल, श्री वेदमाता गायत्री शिक्षा महाविद्यालय कंगोली, गीदम रोड विद्या ज्योति हायर सेकण्डरी स्कूल, गीदम रोड परपा सूर्या काॅलेज, कुम्हरावण्ड शहीद गुण्डाधूर काॅलेज कृषि एवं अनुसंधान केंद्र, तहसील जगदलपुर के तितिरगांव शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल, आसना स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, गीदम रोड रोजेन्द्र नगरी वार्ड क्राईस्ट काॅलेज, श्री विद्यापती एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल, सक्सेस कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल जगदलपुर दीनदयाल उपाध्याय वार्ड, आड़ावाल शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल, जगदलपुर मैत्रीसंघ विद्या निकेतन, पनारापारा शासकीय हाई स्कूल, आड़ावाल शासकीय आईटीआई, आड़ावाल हल्बा कचोरा आदेश्वर आकादमी, पोटानार शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल, जगदलपुर अंजुमन उर्दु-हिन्दी हायर सेकण्डरी स्कूल तथा बिलोरी शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल शामिल है। परीक्षा रविवार 12 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 1ः15 बजे तक आयोजित की जाएगी।

परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए गेट पर मेटल डिटेक्टर से परीक्षार्थियों की जांच की जाएगी। परीक्षार्थियों को अपने साथ प्रवेश पत्र और एक वैध पहचान पत्र लाना अनिवार्य है इंटरनेट से डाउनलोड किए गए प्रवेश पत्र के साथ एक सादे कागज पर दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो भी साथ लाना होगा। परीक्षार्थियों को हल्के रंग की टी-शर्ट या हाफ शर्ट और हल्के जूते या चप्पल पहनकर आना होगा। कान में किसी भी प्रकार का आभूषण, जैसे बाली, झुमका आदि पहनना मना है। परीक्षा हॉल में घड़ी, पर्स, मोबाइल, बेल्ट, गॉगल्स (चश्मा), म्यूजिक या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और किसी भी संचार साधन को ले जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित है।
उक्त परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर सुश्री नंदनी साहू मोबाइल नंबर 78986-32929 को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य श्री अनिल श्रीवास्तव मोबाइल नंबर 9827491253 को समन्वयक तथा शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. अनिल श्रीवास्तव मोबाइल नंबर 98274-91253 को सहायक समन्वयक नियुक्त किया गया है।

  • Related Posts

    ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर अब गूंजती है बस की हॉर्न

    जगदलपुर, 02 अप्रैल 2026/ बस्तर की भौगोलिक विषमताओं और कठिन परिस्थितियों के बीच विकास की एक ऐसी नई इबारत लिखी गई है, जिसकी कल्पना कुछ साल पहले तक नामुमकिन थी। ककनार…

    Read more

    भारत स्काउट्स एवं गाइड्स तथा राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा बस्तर के घाटलोहंगा में मानवता की मिसाल भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए शुरू हुआ शीतल जल प्याऊ

     जगदलपुर, 02 अप्रैल 2026/ बस्तर जिले में सूर्य के बढ़ते तेवर और भीषण गर्मी को देखते हुए मानवता की सेवा के लिए एक सराहनीय पहल की गई है। भारत स्काउट्स एवं…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?