Ro no D15139/23

रविशंकर सागर बांध गंगरेल में जलस्तर बढ़ा

प्रारंभिक चरण में छोड़ा जायेगा लगभग 4 हजार क्यूसेक पानी

नदी किनारे के ग्रामवासियों को सतर्क करने कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने दिए निर्देश

धमतरी, 27 सितम्बर 2025। लगातार हो रही भारी वर्षा के चलते रविशंकर सागर बांध (गंगरेल) का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार सुबह 11 बजे की स्थिति में बांध का जल भराव 94 प्रतिशत तक पहुंच गया है। कैचमेंट क्षेत्र में लगातार हो रही वर्षा के कारण वर्तमान में 15 हजार क्यूसेक पानी की आवक हो रही है, जो बढ़कर 25 हजार क्यूसेक तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।

जल स्तर में वृद्धि को देखते हुए बांध से धीरे-धीरे पानी छोड़े जाने की तैयारी की जा रही है। प्रारंभिक चरण में लगभग हजार क्यूसेक पानी एक-एक घंटे के अंतराल में नदी में छोड़ा जाएगा।

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने नदी किनारे बसे ग्रामवासियों को सतर्क रहने, आवश्यक एहतियाती कदम उठाने और सुरक्षा के उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि समय रहते सावधानी बरतने से किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचाव किया जा सकता है। उन्होंने जिलेवासियो से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और बांध व नदी किनारे अनावश्यक रूप से न जाएं।

  • Related Posts

    आकस्मिक निरीक्षण में शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष जोर

    बोर्ड परीक्षा परिणाम, बुनियादी अधिगम और विद्यालय संचालन की हुई समीक्षा, आवश्यक सुधार के दिए निर्देश   धमतरी, 24 जुलाई 2026/ जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार तथा विद्यार्थियों…

    Read more

    80 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को सहायक सहित मिलेगी निःशुल्क बस यात्रा सुविधा

    सम्मानजनक, सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने परिवहन विभाग के निर्देश   धमतरी, 24 जुलाई 2026/ राज्य शासन द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुविधा एवं सामाजिक सुरक्षा को प्राथमिकता देते…

    Read more

    NATIONAL

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें