Ro no D15139/23

विश्व रिकॉर्डधारी पर्वतारोहियों ने कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक से की मुलाकात, तिरंगा भेंट कर दिया जन-जागरूकता का संदेश

धमतरी 27 सितंबर 2025/- डैन्जर्स एडवेंचर्स स्पोर्ट्स लॉन्गेस्ट वर्ल्ड टूर ऑन फुट जर्नी के सदस्य एवं गिनीज बुक व लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर पर्वतारोही टीम के चार सदस्य – श्री अवध बिहारी लाल, श्री जितेन्द्र प्रताप, श्री महेन्द्र प्रताप एवं श्री गोविन्दा नंदा ने शुक्रवार को कलेक्टर श्री अभिनाश मिश्रा और पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने देश की शान तिरंगा झंडा भेंट किया और अपनी यात्रा के उद्देश्यों की जानकारी साझा की।

टीम के सदस्यों ने बताया कि वे अब तक छत्तीसगढ़ के 13 जिलों की यात्रा कर चुके हैं और धमतरी पहुंचने के बाद यहां भी विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जन-जागरूकता अभियान चला रहे हैं। इसके तहत अंबेडकर चौक और पॉलिटेक्निक कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण एवं सड़क सुरक्षा के विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

टीम द्वारा लोगों को पर्यावरण संरक्षण, वन संरक्षण, जल संरक्षण, सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा, स्वच्छ भारत, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और मतदाता जागरूकता जैसे विषयों पर संदेश दिया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि यह टीम अब तक विश्व के 11 देशों में 4 लाख किलोमीटर की विश्वशांति पदयात्रा पूरी कर चुकी है। वर्ष 2018 में टीम ने दुनिया की सबसे ऊँची चोटी माउंट एवरेस्ट बेस कैम्प तक की यात्रा सफलता पूर्वक सम्पन्न की थी। इसके साथ ही इस अभियान के दौरान टीम ने अब तक 14 करोड़ 50 लाख पौधों का वृक्षारोपण कराया है।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने टीम के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के अभियान से समाज में जन-जागरूकता बढ़ेगी और प्रदेश के विकास में सकारात्मक योगदान मिलेगा।

  • Related Posts

    सुशासन तिहार के तहत धमतरी एवं कुरूद में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित

    दोनों विकासखंडों में 2874 आवेदन प्राप्त, हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ वितरित   धमतरी, 14 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राज्य शासन के निर्देशानुसार 01 मई से 10 जून 2026…

    Read more

    नक्शा प्रोजेक्ट: धमतरी में डिजिटल क्रांति

    *केंद्रीय सचिव ने परखी धरातल की हकीकत; सर्वे टीमें बढ़ाने के निर्देश*   रायपुर,14 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY)   भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय (भूमि संसाधन विभाग) के…

    Read more

    NATIONAL

    समझा था हलवा-रहा न किंचित जलवा,मोदीजी देश की धरोहर-खतरे में न डालें, रोना-धोना पाश्चाताप नहीं डर रही अब, सायनी-सयानी या मूर्ख, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी…खरी…

    समझा था हलवा-रहा न किंचित जलवा,मोदीजी देश की धरोहर-खतरे में न डालें, रोना-धोना पाश्चाताप नहीं डर रही अब, सायनी-सयानी या मूर्ख, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी…खरी…

    डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसे मिलाया शी जिनपिंग से हाथ

    डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसे मिलाया शी जिनपिंग से हाथ

    शुभेंदु अधिकारी का अवैध निर्माण पर एक्शन, पश्चिम बंगाल में ऑपरेशन बुलडोजर शुरू

    शुभेंदु अधिकारी का अवैध निर्माण पर एक्शन, पश्चिम बंगाल में ऑपरेशन बुलडोजर शुरू

    पीएम की अपील पर एक्शन में योगी सरकार: मंत्रियों के काफिले आधे, दो दिन वर्क फ्रॉम होम

    पीएम  की अपील पर एक्शन में योगी सरकार: मंत्रियों के काफिले आधे, दो दिन वर्क फ्रॉम होम

    बिहार में आधी रात 2 अपराधियों का एनकाउंटर, पुलिस ने शार्प शूटर विदेशी और पप्पू को दौड़ाकर मारी गोली

    बिहार में आधी रात 2 अपराधियों का एनकाउंटर, पुलिस ने शार्प शूटर विदेशी और पप्पू को दौड़ाकर मारी गोली

    चंपारण्य: भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना की पावन धरती महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्मस्थली के रूप में विश्वविख्यात है राजिम के समीप स्थित चंपारण्य धाम

    चंपारण्य: भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना की पावन धरती  महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्मस्थली के रूप में विश्वविख्यात है राजिम के समीप स्थित चंपारण्य धाम