Ro no D15139/23

कलेक्टर अजीत वसंत की अध्यक्षता में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक सम्पन्न

अधिकारी अवकाश में जाने से पूर्व लें अनुमति, बिना सूचना अनुपस्थित रहने वालों पर होगी कार्रवाई- कलेक्टर श्री वसंत
मैनपाट महोत्सव के शुभारंभ में मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय का आगमन प्रस्तावित,  समय पर तैयारियां पूर्ण करने दिए गए निर्देश

अंबिकापुर 09 फरवरी 2026/  कलेक्टर   अजीत वसंत ने सोमवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। उन्होंने बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि अवकाश में जाने से पूर्व अनिवार्य रूप से अनुमति ली जाए, आदेश का पालन ना करने वाले एवं बिना सूचना के अनुपस्थित रहने वाले अधिकारी कर्मचारियों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सभी अधिकारी समय -सीमा की बैठक में आने से पूर्व अद्यतन विभागीय जानकारी लेकर आएं तथा पूर्व में दिए गए निर्देशों की प्रगति एवं क्रियान्वयन की जानकारी भी उपलब्ध करवाएं। बैठक में कलेक्टर  वसंत ने अपार आईडी में बच्चों की एंट्री की जानकारी ली तथा शत-प्रतिशत एंट्री सुनिश्चित करने निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि इस हेतु बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र जरूरी है, इसलिए शिक्षा विभाग सर्वे कर जल्द से जल्द ऐसे बच्चों की सूची जिनका जन्म प्रमाण पत्र नहीं बना है, सम्बंधित अनुभाग के एसडीएम को उपलब्ध कराएं । बैठक में उन्होंने कहा कि वनाधिकार  पट्टों का नामान्तरण महत्वपूर्ण है, इसलिए राजस्व एवं वन विभाग एक माह के भीतर फौती नामान्तरण पूर्ण कर लें। उन्होंने आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त को आश्रम छात्रावासों के निरीक्षण हेतु अधिकारियों की ड्यूटी आदेश बनाने निर्देशित किया। उन्होंने सभी एसडीएम को लगातार छात्रावासों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के निर्देश दिए। उन्होंने छात्रावासों में खेल सामग्री प्रदान करने कार्ययोजना बनाने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिला खाद्य अधिकारी से पीडीएस दुकानों में राशन वितरण की समीक्षा करते हुए कहा कि समय पर व्यवस्थित वितरण सुनिश्चित करें। बैठक में डीएमएफ अंतर्गत रिक्त पदों की भर्ती, पीवीटीजी युवाओं को रोजगार की जानकारी ली गई। बैठक में विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन, कलेक्टर जनदर्शन, जन चौपाल, जन शिकायत, पीजी पोर्टल आदि पर विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ  विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर  सुनील नायक,  राम सिंह ठाकुर,  अमृत लाल ध्रुव, नगर निगम कमिश्नर  डी एन कश्यप सभी एसडीएम एवं  विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

धान उठाव में तेजी लाने दिए गए निर्देश-
कलेक्टर  वसंत ने समर्थन मूल्य में धान खरीदी उपरांत उपार्जन केंद्रों से धान उठाव की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि धान उठाव में तेजी लाते हुए 28 फरवरी तक उठाव पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गम्भीरतापूर्वक भौतिक सत्यापन करवाए।

मैनपाट महोत्सव की तैयारियों पर हुई समीक्षा-
बैठक में कलेक्टर  वसंत ने मैनपाट महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि महोत्सव के शुभारंभ समारोह में मुख्यमंत्री   विष्णु देव साय का जिले में आगमन प्रस्तावित है। इसलिए सभी तैयारियां गुणवत्तापूर्ण ढंग से जल्द पूर्ण कर ली जाए। उन्होंने विभागों को लोकार्पण भूमिपूजन की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वहीं विभागीय स्टॉल एवं हितग्राही सामग्री वितरण की भी जानकारी प्रदान करने निर्देशित किया गया। उन्होंने डोम निर्माण की प्रगति, मंचीय व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, कलाकारों हेतु व्यवस्था, आमंत्रण कार्ड, साज-सज्जा, लाईट, साउंड सिस्टम, पेयजल, चलित शौचालय, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य कार्यों की समीक्षा की।

  • Related Posts

    पीएम जनमन आवास योजना से मनबहाल पहाड़ी कोरवा का जीवन हुआ सुरक्षित और सम्मानजनक पक्का आवास मिलने से वर्षों का सपना हुआ साकार, महतारी वंदन योजना से भी मिल रहा नियमित आर्थिक संबल

      अम्बिकापुर 22 जुलाई 2026/   विशेष पिछड़ी जनजातियों के सर्वांगीण विकास और उन्हें शासन की मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री जनमन (प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान)…

    Read more

    आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, विदेशी मदिरा जब्त कर आरोपी गिरफ्तार

      अम्बिकापुर 22 जुलाई 2026/   जिला आबकारी अधिकारी   एल. के. गायकवाड के मार्गदर्शन में आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती सरिता साहू के नेतृत्व में बुधवार को  प्राप्त सूचना के आधार पर…

    Read more

    NATIONAL

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं