Ro no D15139/23

जनसंवाद से सुनिश्चित हो रहा हर वर्ग का कल्याण दिव्यांग कार्तिकेय को मिला राशन कार्ड, अब खाद्य सुरक्षा योजनाओं का मिलेगा लाभ

 

रायपुर. 8 मई 2026. मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक सुशासन, संवेदनशीलता और त्वरित समाधान की भावना के साथ पहुंचाने आयोजित सुशासन तिहार प्रत्येक वर्ग के लोगों को राहत प्रदान कर रहा है। शासन द्वारा केवल समस्याएं सुनने तक सीमित न रहकर उनका त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

सुशासन तिहार में कोरबा जिले में भी लगातार जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जहां विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदनों का निराकरण प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से आम नागरिकों को शासन की योजनाओं से जोड़ते हुए उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान किया जा रहा है। ऐसा ही एक भावुक करने वाला उदाहरण कोरबा शहर के सीतामढ़ी निवासी श्री कार्तिकेय जायसवाल के जीवन में देखने को मिला। वह दिव्यांग हैं और लंबे समय से राशन कार्ड बनवाने के लिए प्रयासरत थे। कई बार प्रयास करने के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था, जिससे उन्हें शासन की खाद्य सुरक्षा योजनाओं का लाभ प्राप्त नहीं हो पा रहा था।

कार्तिकेय सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में पहुंचे। शिविर में अधिकारियों द्वारा संवेदनशीलता के साथ उनके आवेदन पर त्वरित कार्रवाई की गई और उनकी समस्या का निराकरण करते हुए राशन कार्ड स्वीकृत किया गया। आज आयोजित शिविर में श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने उन्हें राशन कार्ड प्रदान किया।
राशन कार्ड प्राप्त होने के बाद उनकी खुशी दोगुनी हो गई। वे बोल नहीं पाते, लेकिन उनके चेहरे की मुस्कान और इशारों ने उनकी भावनाओं को सहज रूप से व्यक्त कर दिया। उन्होंने हाथ जोड़कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्तिकेय अपने माता-पिता के साथ निवास करते हैं। दिव्यांग होने के कारण वे कोई कार्य नहीं कर पाते हैं। ऐसे में राशन कार्ड मिलने से अब उन्हें शासन की खाद्य सुरक्षा योजनाओं का लाभ सहज रूप से प्राप्त हो सकेगा और परिवार को खाद्यान्न संबंधी आवश्यक सुविधाएं सुलभ तरीके से मिल पाएंगी।

  • Related Posts

    स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, तीन शहरों के सर्वे में सामने आई सच्चाई

    रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग के तुलनात्मक अध्ययन में जुलाई माह में बिजली खपत में उल्लेखनीय कमी दर्ज   रायपुर 27 जुलाई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) स्मार्ट मीटर को लेकर फैलाई…

    Read more

    छत्तीसगढ़ का पहला स्पोर्ट्स कॉनक्लेव 28 जुलाई को रायपुर में

    *खेल प्रशासक, विशेषज्ञ, स्पोर्ट्स साइंटिस्ट और नामचीन खिलाड़ी खेल व खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाओं, प्रशिक्षण और अधोसंरचना पर करेंगे मंथन*   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय भी होंगे शामिल,…

    Read more

    NATIONAL

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच