Ro no D15139/23

सुशासन तिहार बना जीवन लाल के जीवन में नई उम्मीद की किरण

 

ट्राइसाइकिल मिलने से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम, अब आसान होगा दैनिक जीवन

धमतरी, 8 मई 2026। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से प्रदेशभर में आयोजित सुशासन तिहार कई जरूरतमंद लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है। इसी क्रम में कुरूद विकासखंड के ग्राम सिवनीकला में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर दिव्यांग जीवन लाल साहू के लिए नई उम्मीद और आत्मविश्वास का माध्यम बन गया।
ग्राम सिवनीकला निवासी जीवन लाल साहू बचपन से ही दोनों पैरों की गंभीर दिव्यांगता से पीड़ित हैं। चलने-फिरने में असमर्थ होने के कारण उन्हें वर्षों से घुटनों के बल चलकर अपने दैनिक कार्य करने पड़ते थे। छोटी-छोटी आवश्यकताओं के लिए भी उन्हें दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था। कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने कभी हिम्मत नहीं हारी और अपने परिवार के साथ जीवनयापन में निरंतर सहयोग करते रहे।
जीवन लाल के परिवार के पास लगभग दो एकड़ कृषि भूमि है, जिसकी देखरेख में वे अपनी क्षमता अनुसार योगदान देते हैं। शासन की ओर से उन्हें प्रतिमाह दिव्यांग पेंशन के रूप में 500 रुपये की सहायता राशि प्राप्त होती है। साथ ही राशन कार्ड के माध्यम से 35 किलो चावल भी उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे परिवार को आर्थिक संबल मिल रहा है।
ग्रामीणों से उन्हें जानकारी मिली कि सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित शिविर में आवेदन करने पर दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई जा रही है। इसके बाद उन्होंने समाज कल्याण विभाग के स्टॉल में आवेदन प्रस्तुत किया। विभाग द्वारा संवेदनशीलता और तत्परता दिखाते हुए शिविर स्थल पर ही उन्हें ट्राइसाइकिल प्रदान की गई।
ट्राइसाइकिल प्राप्त करते ही जीवन लाल के चेहरे पर खुशी और संतोष स्पष्ट दिखाई दिया। भावुक होकर उन्होंने कहा कि अब उन्हें अपने छोटे-छोटे कार्यों के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। खेत तक पहुंचना हो, गांव में किसी कार्य से जाना हो या दैनिक जरूरतें पूरी करनी हों, अब उनका जीवन पहले की तुलना में अधिक सहज और सम्मानजनक हो सकेगा।
जीवन लाल साहू ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की संवेदनशील पहल ने उनके जीवन में नई आशा और आत्मनिर्भरता का संचार किया है। सुशासन तिहार के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक योजनाओं का त्वरित लाभ पहुंचना शासन की जनहितैषी सोच और संवेदनशील प्रशासनिक व्यवस्था का प्रभावी उदाहरण बनकर सामने आ रहा है।

  • Related Posts

    गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री ने गौशालाओं को डीबीटी से वितरित की 109.79 करोड़ रुपये की अनुदान राशि   भोपाल : IMNB NEWS AGENCY     मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान…

    Read more

    परीक्षाओं की शुचिता से कोई समझौता नहीं, गड़बड़ी पर होगी कठोर कार्रवाई : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    आईजीकेवी की परीक्षा में प्रश्नपत्र प्रसारित होने के मामले को मुख्यमंत्री ने लिया गंभीरता से*   *मुख्यमंत्री के निर्देश पर पांच सदस्यीय जांच समिति गठित, पुलिस में एफआईआर दर्ज*  …

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल