Ro no D15139/23

वेटलैंड संरक्षण को मिलेगा नया बल छत्तीसगढ़ स्टेट वेटलैंड ऑथोरिटी और विश्वविद्यालय के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू

 

रायपुर, 20 मई 2026/ छत्तीसगढ़ में वेटलैंड संरक्षण और पर्यावरण संतुलन को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। कल 19 मई को छत्तीसगढ़ स्टेट वेटलैंड ऑथोरिटी और महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, दुर्ग के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते पर विश्वविद्यालय के कुलपति श्री रवि रत्न सक्सेना और छत्तीसगढ़ स्टेट वेटलैंड ऑथोरिटी के सदस्य सचिव श्री मातेश्वरन व्ही. ने हस्ताक्षर किए।

यह समझौता राज्य में वेटलैंड संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया है। इसके तहत दोनों संस्थाएं मिलकर अनुसंधान, तकनीकी प्रशिक्षण, जागरूकता कार्यक्रम, फील्ड अध्ययन और वेटलैंड आधारित विकास गतिविधियों पर काम करेंगी। इस पहल से राज्य के विभिन्न वेटलैंड क्षेत्रों में वैज्ञानिक अध्ययन, जल संरक्षण और जैव विविधता संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही स्थानीय समुदायों की भागीदारी से पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विकास कार्यों को भी गति मिलेगी।

समझौते के माध्यम से विद्यार्थियों और शोधार्थियों को वेटलैंड प्रबंधन, संरक्षण तकनीकों और पर्यावरणीय अनुसंधान के क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा। इससे युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में नई जानकारी और प्रशिक्षण मिल सकेगा। छत्तीसगढ़ स्टेट वेटलैंड ऑथोरिटी के सदस्य सचिव श्री मातेश्वरन व्ही. ने कहा कि विश्वविद्यालय के साथ यह साझेदारी वेटलैंड संरक्षण के क्षेत्र में लंबे समय तक सकारात्मक परिणाम देगी। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक संस्थानों और शोधार्थियों के सहयोग से वेटलैंड क्षेत्रों के संरक्षण और बेहतर प्रबंधन में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी।

भारत में वेटलैंड (आर्द्रभूमि) संरक्षण को एक मजबूत आधार मिल रहा है। केंद्र और राज्य सरकारों की नई पहलों, जैसे वेटलैंड मित्र योजना और रामसर साइटों के विस्तार, ने पारिस्थितिकी तंत्र, जलीय जीवों और प्रवासी पक्षियों के संरक्षण को नई गति दी है। छत्तीसगढ़ में कोपरा जलाशय, गिधवा-परसदा, कुरंदी, गंगरेल, नीमगांव और मांढर जैसे प्रमुख जलाशयों को रामसर साइट में शामिल करने की प्रक्रिया प्राथमिकता पर चल रही है छत्तीसगढ़ जैसे राज्य वेटलैंड्स क्षेत्रों को कानूनी सुरक्षा और विशेष संरक्षण कोष प्राप्त हो रहा है।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान