Ro no D15139/23

सुशासन तिहार में बदली तस्वीर : शिविर में ही बने राशन कार्ड, ग्रामीणों को मिली राहत

 

रायपुर , 20 मई 2026/ प्रदेश में आयोजित सुशासन तिहार 2026 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है। दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रहे जनसमस्या निवारण शिविरों में लोगों को अब छोटी-छोटी जरूरतों के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। बलरामपुर जिले के चितमा में आयोजित शिविर इसका सकारात्मक उदाहरण बनकर सामने आया, जहां राशन कार्ड से वंचित ग्रामीणों को मौके पर ही राहत मिली।

भैरवपुर निवासी श्रीमती देवंती लंबे समय से राशन कार्ड बनवाने के लिए प्रयास कर रही थीं। शिविर में आवेदन प्रस्तुत करने पर अधिकारियों ने तत्काल पात्रता का परीक्षण किया और उसी दौरान नया राशन कार्ड जारी कर दिया। इसी तरह श्रीमती सतवंती को भी शिविर में ही राशन कार्ड का लाभ मिला। दोनों हितग्राहियों ने त्वरित कार्रवाई और सरल प्रक्रिया के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

शिविर में कुल 10 हितग्राहियों को राशन कार्ड उपलब्ध कराए गए। प्रशासन द्वारा मौके पर ही दस्तावेजों की जांच और प्रक्रिया पूरी किए जाने से ग्रामीणों में संतोष दिखाई दिया।

स्थानीय लोगों ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से शासन और प्रशासन गांवों तक पहुंचकर समस्याओं का समाधान कर रहा है, जिससे लोगों का विश्वास मजबूत हो रहा है।

राज्य शासन का उद्देश्य जनसुविधाओं को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाना है। सुशासन तिहार के तहत आयोजित शिविरों में राशन कार्ड, पेंशन, आयुष्मान कार्ड, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं सहित विभिन्न सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को त्वरित राहत मिल रही है।

  • Related Posts

    स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, तीन शहरों के सर्वे में सामने आई सच्चाई

    रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग के तुलनात्मक अध्ययन में जुलाई माह में बिजली खपत में उल्लेखनीय कमी दर्ज   रायपुर 27 जुलाई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) स्मार्ट मीटर को लेकर फैलाई…

    Read more

    छत्तीसगढ़ का पहला स्पोर्ट्स कॉनक्लेव 28 जुलाई को रायपुर में

    *खेल प्रशासक, विशेषज्ञ, स्पोर्ट्स साइंटिस्ट और नामचीन खिलाड़ी खेल व खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाओं, प्रशिक्षण और अधोसंरचना पर करेंगे मंथन*   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय भी होंगे शामिल,…

    Read more

    NATIONAL

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच