Ro no D15139/23

प्यार में दिल टूटने पर क्या करें? प्रेमानंद जी महाराज की यह सीख बदल देगी जिंदगी

Premanand Ji Maharaj: प्रेम में दिल टूटने के बाद कई लोग बहुत ज्यादा दुखी हो जाते हैं. उनके मन में नकारात्मकता भर जाती है. ऐसे समय में उनके लिए सही और गलत का फर्क समझना मुश्किल हो जाता है. प्रेमानंद जी महाराज ने इस स्थिति में एक ऐसा संदेश दिया है, जो टूटे दिल को नई राह दिखा सकता है.

Premanand Ji Maharaj: प्रेम एक बहुत ही छोटा सा शब्द है, लेकिन इसके मायने बहुत बड़े होते हैं. किसी के लिए यह जीवन जीने की उम्मीद होता है, तो किसी के लिए सुकून. हर इंसान जीवन में एक न एक बार किसी से प्रेम जरूर करता है. हालांकि यह जरूरी नहीं कि प्रेम हमेशा पूरा हो या शादी के संबंध तक पहुँचे. कई बार प्रेम के रिश्ते बीच में ही खत्म हो जाते हैं, जिससे प्रेमी का दिल टूट जाता है और कभी-कभी उनके मन में आत्महत्या जैसे विचार भी आने लगते हैं. प्रेमानंद जी महाराज ने ऐसी स्थिति से गुजर रहे लोगों के बारे में बात करते हुए एक बहुत ही जरूरी संदेश दिया है, जिसे हर इंसान को जानना चाहिए.

प्रेमानंद जी महाराज ने क्या कहा

प्रेमानंद जी महाराज ने कहा कि, “मान लीजिए एक इंसान ने दूसरे को अपना दिल दे दिया, लेकिन बदले में उसके प्रेमी ने उसे धोखा दे दिया. यह पीड़ा वह सहन नहीं कर पाता. उसे कोई रास्ता दिखाई नहीं देता. वह समझ नहीं पाता कि अपने दिल का दर्द किससे साझा करे. माता-पिता से भी वह यह बात कह नहीं पाता. इसके बाद वह अंदर ही अंदर घुट-घुटकर जीने लगता है और नकारात्मक हो जाता है. कई बार उसके मन में अपने शरीर को त्याग देने यानी आत्महत्या का विचार भी आता है, लेकिन यह बिल्कुल सही नहीं है.”

प्रेमानंद जी कहते हैं कि मन में इस तरह के विचार लाना गलत है. यदि आपका दिल टूट गया है तो क्या हुआ, संसार का सबसे बड़ा दिलवर भगवान विराजमान हैं—उनसे मन जोड़िए. भगवान आपको उनसे भी बेहतर मित्र और प्रेमी से मिला देंगे. वे कहते हैं कि मनुष्य जन्म बहुत ही कीमती है, इसे भगवान की आराधना में लगाइए. भगवान आपको सही समय पर सब कुछ देंगे.

उन्होंने गौतम जी का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने भगवान की आराधना की और पत्नी मांगी. भगवान ने उन्हें महाराज सम्राट मनु की अहुती पुत्री के रूप में पत्नी प्रदान की. प्रेमानंद जी महाराज कहते हैं कि भगवान की आराधना करें और उनके सामने अपने दिल की बातें रखें—वह सही समय पर आपको सब कुछ अवश्य देंगे.

  • Related Posts

    कार में हमेशा रखें ये 5 जरूरी चीजें, इमरजेंसी में आएंगी काम

    लंबी ड्राइव हो या रोजाना का सफर, सड़क पर अचानक आने वाली मुश्किलें किसी को भी परेशान कर सकती हैं. कई बार कार खराब हो जाती है, बैटरी बैठ जाती…

    Read more

    पत्नी से बार-बार हो रहा है झगड़ा? ये 4 छोटे बदलाव बचा सकते हैं आपका रिश्ता

    Marriage Tips: शादी का रिश्ता जितना खूबसूरत होता है, उतना ही जिम्मेदारियों से भरा भी होता है. शुरुआत में सब कुछ नया और एक्साइटिंग लगता है, लेकिन समय के साथ काम…

    Read more

    NATIONAL

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग