Ro no D15139/23

बस्तर ओलम्पिक में अदम्य साहस की मिसाल बनी व्हील चेयर दौड़

संभाग स्तरीय बस्तर ओलम्पिक के समापन से पूर्व आयोजन स्थल पर एक ऐसा भावनात्मक और प्रेरणादायी क्षण देखने को मिला, जिसने उपस्थित हर व्यक्ति को भीतर तक झकझोर दिया। माओवादी बारूदी सुरंगों की चपेट में आकर अपने पैर गंवा चुके साहसी प्रतिभागियों की विशेष व्हील चेयर दौड़ का आयोजन किया गया, जिसने खेल भावना के साथ-साथ अदम्य साहस और आत्मविश्वास का सशक्त संदेश दिया।
इस व्हील चेयर दौड़ में बीजापुर जिले के छोटे तुमनार निवासी किशन हपका, सुकमा जिले के पुसवाड़ा के माड़वी सुक्का, सुकमा जिले के ही मेड़वाही के मड़कम मुन्ना, बीजापुर जिले की सरस्वती ओयाम तथा करटम जोगक्का ने भाग लिया। सभी प्रतिभागी माओवादियों द्वारा बिछाई गई आईईडी विस्फोटक सुरंगों की चपेट में आकर अपने पैरों से लाचार हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद उनके हौसले और जज्बे में कोई कमी नहीं दिखी। व्हील चेयर पर दौड़ते हुए इन साहसी लोगों ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि शारीरिक अक्षमता उनके सपनों और आत्मविश्वास को रोक नहीं सकती। उन्होंने अपने संघर्ष और जीवटता के माध्यम से यह साबित किया कि माओवादी हिंसा उनके जीवन की गति को थाम नहीं सकी है और वे पूरे आत्मबल के साथ आगे बढ़ने के लिए संकल्पित हैं। दौड़ के दौरान दर्शकों की तालियों और उत्साह ने माहौल को भावुक बना दिया। यह आयोजन केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि साहस, उम्मीद और सकारात्मक सोच का प्रतीक बन गया। बस्तर ओलम्पिक के मंच से दिया गया यह संदेश लंबे समय तक लोगों के मन में प्रेरणा के रूप में जीवित रहेगा कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी जीवन के प्रति विश्वास और आगे बढ़ने की इच्छा सबसे बड़ी ताकत होती है।

  • Related Posts

    जनकल्याणकारी योजनाओं से संवर रहा तनीषा का भविष्य बास्तानार के श्रमिक किरण ठाकुर की प्रेरक कहानी

    जगदलपुर, 24 मार्च 2026/ ग्रामीण अंचलों में शिक्षा की अलख जगाने और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को संबल देने की शासन की मंशा अब धरातल पर रंग लाती दिख रही…

    Read more

    पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 27 मार्च तक ऑनलाइन पंजीयन का अवसर

      अम्बिकापुर 24 मार्च 2026/  आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) हेतु ऑनलाइन पंजीयन,…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे