Ro no D15139/23

सोनाली बेंद्रे को किसकी याद सताई, शेयर किया वीडियो

मनोरंजन की दुनिया में रियलिटी शोज हमेशा से दर्शकों को जोड़कर रखते हैं, कभी प्रतियोगियों की जर्नी से, कभी पर्दे के पीछे की हलचल से। हाल ही में खत्म हुए कलर्स टीवी के कपल-रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ ने भी ऐसा ही प्रभाव छोड़ा। शो के खत्म होने के बाद कलाकार और दर्शक दोनों इसकी यादों में डूबे दिखाई दे रहे हैं। इस कड़ी में शो की होस्ट सोनाली बेंद्रे ने अपने सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो पोस्ट करके बताया कि उन्हें सेट की भागदौड़ और मस्ती की काफी कमी खल रही है।

सोनाली बेंद्रे ने अपने वैनिटी वैन का एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में हेयरड्रेसर शुरुआत में कहती हैं कि वह हेयर एक्सटेंशन तभी लगाएंगी जब वह साड़ी पहन लेंगी, क्योंकि एक्सटेंशन पहले लगाने पर साड़ी पहनते समय बाल खराब हो सकते हैं। इस पर सोनाली थोड़ा हैरान होकर कहती हैं कि कम से कम कुछ बालों के स्टाइल तो पहले कर ही सकते हैं।

वहीं मेकअप आर्टिस्ट भी बीच में बोल पड़ती हैं कि वह तब तक मेकअप पूरा नहीं कर सकती, जब तक बाल पूरी तरह सेट न हो जाएं। इसी दौरान टीम का एक और सदस्य बताता है कि साड़ी को बाल और मेकअप से पहले पहनना ठीक नहीं होगा क्योंकि वह दबकर खराब हो सकती है।

वीडियो में हर एक की शर्त दूसरे की जरूरत से टकरा रही थी और सोनाली इन सबके बीच फंसी हुई थी।

वीडियो में आगे दिखाया जाता है कि सोनाली की परेशानी तब और बढ़ जाती है, जब एक क्रू मेंबर ‘गेट-रेडी’ वीडियो शूट करने के लिए कहता है।

सोनाली मजाकिया अंदाज में इस पूरे हलचल को ‘मैडनेस’ बताती हैं। अपनी पोस्ट में वह लिखती हैं, ”यह शो के बिना पहला मंगलवार है और मुझे पहले से ही पूरी टीम और इस मजेदार उलझन भरे पलों की याद आने लगी है।”

मशहूर टीवी कपल रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने ‘पति पत्नी और पंगा’ के पहले सीजन की ट्रॉफी अपने नाम की है।

  • Related Posts

    ‘जन नायकन’ दूसरे दिन टिकी या फिसली? 50% गिरी कमाई, फिर भी 100 करोड़ क्लब में एंट्री

    Jana Nayagan Collection: थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के दूसरे दिन फिल्म की कमाई में करीब 50.5 फीसदी की गिरावट दर्ज…

    Read more

    Fact Check: क्या विराट कोहली ने छात्र आंदोलन का किया समर्थन? सोशल मीडिया पर वायरल दावे की सच्चाई आई सामने

    Virat Kohli student protest fact check: देशभर में परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर जारी छात्र आंदोलनों के बीच सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के नाम से…

    Read more

    NATIONAL

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है