Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से ‘सेवा सेतु’ बना ग्रामीणों का भरोसेमंद साथी

*रायगढ़ के ग्राम सांगीतराई की दुर्गा सिदार को घर बैठे मिला विवाह प्रमाण पत्र*

रायपुर, 26 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और डिजिटल सेवाओं के विस्तार की दिशा में शुरू किया गया ‘सेवा सेतु’ पोर्टल आम नागरिकों के लिए राहत का माध्यम बन रहा है। पोर्टल के जरिए विभिन्न शासकीय सेवाएं सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से मिल रही हैं।

*घर बैठे मिला प्रमाण पत्र, बची भागदौड़*

रायगढ़ जिला के रायगढ़ विकासखंड के ग्राम सांगीतराई की दुर्गा सिदार इसका उदाहरण हैं। विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने और जरूरी दस्तावेजी प्रक्रिया के लिए उन्हें विवाह प्रमाण पत्र की जरूरत थी। पहले ऐसे दस्तावेज बनवाने में कार्यालयों के कई चक्कर लगाने पड़ते थे, जिससे समय और पैसा दोनों खर्च होता था।

*बिना भागदौड़ के समय पर दस्तावेज मिलने से मिली राहत*

दुर्गा सिदार ने बताया कि सेवा सेतु पोर्टल की जानकारी मिलने पर उन्होंने जरूरी दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आवेदन किया। निर्धारित प्रक्रिया के तहत कुछ ही दिनों में उनका विवाह प्रमाण पत्र जारी हो गया। बिना भागदौड़ के समय पर दस्तावेज मिलने से उन्हें बड़ी राहत मिली।

*एक मंच पर मिल रहीं कई सेवाएं*

दुर्गा सिदार ने कहा कि सेवा सेतु पोर्टल सिर्फ विवाह प्रमाण पत्र तक सीमित नहीं है। इसके जरिए आय, जाति, निवास, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, भू-अभिलेख संबंधी सेवाएं, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, श्रम, राजस्व, नगरीय प्रशासन और अन्य विभागों की अनेक नागरिक सेवाएं एक ही मंच पर उपलब्ध हैं।

*सेवा सेतु घर के नजदीक मिल रहा है सेवाओं का लाभ*

ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को इससे विशेष सुविधा मिल रही है। पहले छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे, अब सेवा सेतु से कई सेवाओं का लाभ घर के नजदीक मिल रहा है। इससे समय की बचत के साथ प्रक्रिया में पारदर्शिता और लोगों का भरोसा भी बढ़ा है।

*डिजिटल सुशासन की दिशा में बड़ा कदम*

दुर्गा सिदार ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और शासन-प्रशासन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सेवा सेतु जैसी पहल ग्रामीण नागरिकों का जीवन आसान बना रही है। यह पोर्टल डिजिटल सुशासन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जो शासन की सेवाओं को आमजन तक सहज और प्रभावी तरीके से पहुंचा रहा है।

  • Related Posts

    ​शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ेंगे 1200 बच्चे: तीन महीने के ‘ब्रिज कोर्स’ से तय होगी कक्षा

      ​रायपुर,25 जुलाई 2026/अप्रवेशी और शाला त्यागी बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना एक जरूरी कदम है। इसके लिए घर-घर सर्वे कर बच्चों की पहचान करना, विशेष शिक्षण (ब्रिज…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की अभिनव पहल

      30 जुलाई को प्रदेश में पहली बार आयोजित होगा ‘महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान’ महतारी वंदन योजना की लाखों हितग्राही महिलाओं के साथ समाज के सभी वर्गों की होगी सहभागिता…

    Read more

    NATIONAL

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…