Ro no D15139/23

उत्तर बस्तर महाराष्ट्र सीमा से लगे गांव में योजनाओं की पहुंच, महिला ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

उत्तर बस्तर कांकेर, 12 मई 2026/ जिले के सभी विकासखंडों में सुशासन तिहार एवं बस्तर मुन्ने कार्यक्रम के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य लगातार किया जा रहा है। दूरस्थ और सीमावर्ती गांवों में भी ग्रामीणों को योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव दिखाई दे रहा है।
महाराष्ट्र सीमा से लगे कोयलीबेड़ा विकासखंड के अंतिम ग्राम पंचायत ओरछागांव के ग्राम पी.व्ही. 109 की निवासी श्रीमती लोलीता बढ़ाई भी ऐसी ही हितग्राही हैं, जिन्हें महतारी वंदन योजना से नियमित रूप से राशि प्राप्त हो रही है। उन्होंने बताया कि योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग वे अपने बच्चों की पढ़ाई और जरूरी खर्चों में करती हैं, जिससे परिवार को काफी सहारा मिला है।
श्रीमती बढ़ाई ने बताया कि उनका परिवार खेती-किसानी पर निर्भर है और इसी से परिवार का जीवनयापन चलता है। पहले घर के खर्च और बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंता बनी रहती थी, लेकिन अब महतारी वंदन योजना से मिलने वाली सहायता से उन्हें राहत मिली है। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाएं अब गांव के अंतिम छोर तक पहुंच रही हैं, जिससे ग्रामीणों में विश्वास और खुशी का माहौल है। श्रीमती लोलीता बढ़ाई ने मुख्यमंत्री महाराष्ट्र सीमा से लगे गांव में योजनाओं की पहुंच, महिला ने जताया मुख्यमंत्री का आभारके प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना महिलाओं और बच्चों के लिए बहुत उपयोगी साबित हो रही है।

  • Related Posts

    ‘विष्णु भैया’ के उपहार से बहनों के सपनों को मिली उड़ान, महतारी वंदन से प्रेमलता बनीं आत्मनिर्भर

    रायपुर, 25 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं…

    Read more

    रायपुर के प्राचीन विरंचिनारायण मंदिर अंखड रामधुनी सप्ताह का समापन संतो ने दिया सनातन राष्ट्र रक्षा का संदेश

    रायपुर ,प्राचीन विरंचीनारायण नरसिंह नाथ मंदिर बुढ़ापारा में आज अंखड रामधूनी सप्ताह के समापन अवसर पर संत महासभा और रायपुर महानगर संत समिति से जुड़े संत विशेष रूप से शामिल…

    Read more

    NATIONAL

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें