Ro no D15139/23

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन

कोरबा 19 अगस्त 2025/
छत्तीसगढ़ राज्य गठन के रजत जयंती वर्ष 2025-26 अंतर्गत बालिकाओं के लिए सुरक्षित और सक्षम वातावरण तैयार करने बालिका सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। कलेक्टर श्री अजित वसंत के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा रजत जयंती अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्रीमती रेनु प्रकाश द्वारा बताया गया की रजत जयंती वर्ष अंतर्गत विभाग में संचालित योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाना है। इस हेतु आंगनबाड़ी स्तर पर खेल-खेल में पोषण, कुपोषण से निजात हेतु समुदाय आधारित कार्यक्रम, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन पंजीयन अभियान, वजन त्यौहार में समुदाय की भूमिका, जागृति शिविर आयोजन, बाल विवाह मुक्त छ.ग. अभियान, पाक्सो अधिनियम (लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम), पोषण भी पढ़ाई भी अभियान, महतारी वंदन योजनान्तर्गत स्वास्थ्य परीक्षण, किशोरी सशक्तिकरण, साईबर सुरक्षा, स्वास्थ्य शिविर, स्कूलों में किशोरी बालिकाओं की सुरक्षा, महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण, जेन्डर एवं लैंगिक समानता, गैर संस्थागत देखरेख अंतर्गत स्पॉन्सरशीप, फॉस्टर केयर, दत्तक ग्रहण विनियम का प्रचार-प्रसार किया जाना है।
राज्य में मुख्यमंत्री द्वारा 10 मार्च 2024 को बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का शुभारम्भ किया गया है, वर्ष 2025-26 में 40 प्रतिशत ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकायों को बाल विवाह मुक्त किया जाना है। 21 मार्च 2029 को पूर्णतः बाल विवाह मुक्त किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
एन.एफ.एच.एस.-5 आकड़ों के अनुसार बालिकाओं के प्रति हिंसा व शोषण की घटनायें चिन्ता का विषय बनी हुई है, बालिकाओं की सुरक्षा, अधिकारों की रक्षा तथा उनके लिए एक सुरक्षित एवं समर्थ वातावरण सुनिश्चित करना आज अत्यन्त आवश्यक है। बालकों के सर्वोत्तम सुरक्षा के लिए व्यापक अभियान की आवश्यकता है, इस हेतु बालिका सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य स्कूल, आश्रम, पोटाकेबिन, महाविद्यालय, आंगनबाड़ी स्तर, ग्राम पंचायत स्तर पर बालिका सुरक्षा के मुद्दों पर जन-जागरूकता बढ़ाना, बाल विवाह निषेध, यौन हिंसा की रोकथाम आदि विषयों पर सामुदियक जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाना है। इस दौरान स्कूल स्तर पर बच्चों एवं महिलाओं के अधिकारों का प्रचार-प्रसार, कानूनी अधिकारों, 1098 चाईल्ड हेल्पलाईन, 181 महिला हेल्पलॉईन, 112 आपात सेवा की जानकारी दिया जा रहा है। उक्त प्रचार-प्रसार का कार्य सभी संबंधित विभागों से समन्वय कर किया जा रहा है। इस दौरान जिला बाल संरक्षण इकाई, चाइर्ल्ड हेल्प लाईन, मिशन शक्ति, एकीकृत बाल विकास परियोजना अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सेक्टर पर्यवेक्षकों  द्वारा प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

  • Related Posts

    रेशम उद्योग सहाकारी समिति मर्यादित करतला का मतदाता सूची प्रकाशित दावा-आपत्ति 11 अपै्रल तक आमंत्रित

      कोरबा 02 अपै्रल 2026 /रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रेशम उद्योग सहाकारी समिति मर्यादित करतला पंजीयन क्रमांक 3163 श्री एस.के.कंवर द्वारा सोसायटी के सदस्यों का मतदाता सूची का प्रकाशन 02 अप्रैल 2026…

    Read more

    मछुआ सहाकारी समिति मर्यादित रिंगनिया का मतदाता सूची प्रकाशित दावा-आपत्ति 09 अपै्रल तक आमंत्रित

     कोरबा 02 अपै्रल 2026 /रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मछुआ सहाकारी समिति मर्यादित रिंगनिया पंजीयन क्रमांक 39 श्री जी.आर. भतरा द्वारा सोसायटी के सदस्यों का मतदाता सूची का प्रकाशन 02 अप्रैल 2026 को…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?