Ro no D15139/23

मोर गांव मोर अभियान के तहत महिला कमांडो प्रशिक्षण, समाज में सकारात्मक परिवर्तन की संवाहक बने

नशा कुरीतियों को समाप्त करने के लिए किया जा रहा प्रयास सराहनीय : कलेक्टर*
*समाज में सकारात्मक परिवर्तन की संवाहक बने नशा मुक्ति महिला कमांडो : श्री मिश्रा*

*धमतरी, 11 अक्टूबर 2025/– मोर गांव मोर अभियान अंतर्गत सरपंच संघ एवं समाज कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आज कुरूद के विश्रामगृह में नशा मुक्ति महिला कमांडो प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे सकड़ों महिला कमांडो शामिल हुई । *
*इस प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्राम पंचायत स्तर पर गठित नशा मुक्ति महिला कमांडो दलों को आत्मरक्षा, नेतृत्व विकास, कानूनी जागरूकता तथा आत्मनिर्भरता के लिए सशक्त एवं प्रशिक्षित करना है, ताकि वे समाज में सकारात्मक परिवर्तन की संवाहक बन सकें।*
*कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा शामिल हुए। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि सरपंच संघ एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा समाज की नशा मुक्ति कुरीतियों को समाप्त करने के लिए किया जा रहा प्रयास सराहनीय है। उन्होंने कहा कि नशा जैसी बुराई को मिटाने की शुरुआत घर से ही करनी होगी। घर-परिवार और समाज में नशे के दुष्परिणामों के बारे में लोगों को जागरूक करते हुए इसके विरुद्ध आवाज उठाने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी कहा कि सड़क दुर्घटनाओं के अधिकांश मामलों में नशा प्रमुख कारण होता है, इसलिए वाहन चलाते समय नशा न करें तथा यातायात नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहने के लिए भी जागरूक किया जाए । उन्होंने वाहन भी नियंत्रित गति से चलाने का भी आव्हान किया । कलेक्टर श्री मिश्रा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलायी गयी। लोगों को नशामुक्ति हेतु जागरूक करने का आग्रह किया गया ।
*अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मणि शंकर चंद्र ने कहा कि पुलिस प्रशासन सदैव जनता की सहायता के लिए तत्पर है। नशा या किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की।*
*पद्मश्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती शमशाद बेगम ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है, जिसके खिलाफ महिलाओं को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। संरक्षण अधिकारी सुश्री अनामिका शर्मा ने महिलाओं को प्राप्त कानूनी अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी*
*इस अवसर पर एसडीएम कुरूद श्री नभसिंह कौसरे, उपसंचालक समाज कल्याण श्रीमती मनीषा पांडे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कुरूद श्री अमित सेन, अध्यक्ष नशा मुक्ति केंद्र धमतरी डॉ. मनोज साहू, अध्यक्ष सरपंच संघ सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।*

  • Related Posts

    मोबाइल ऐप आधारित सर्वे से कमार जनजाति के विकास को मिलेगी नई दिशा

    धमतरी, 12 अप्रैल 2026/- धमतरी जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति (PVTG) कमार समुदाय के सर्वेक्षण हेतु भारत सरकार के जनजातीय मंत्रालय के मार्गदर्शन में एक अभिनव मोबाइल ऐप आधारित पहल…

    Read more

    खेल, नई ऊर्जा: धमतरी में पहली बार बीच वॉलीबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन, युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

    गंगरेल की रेत पर खेला गया रोमांच: धमतरी में पहली बार बीच वॉलीबॉल प्रतियोगिता धमतरी, 12 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने और युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब