Ro no D15139/23

श्रम योगी मानधन योजना से असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को मिलेगा पेंशन का लाभ एनपीएस ट्रेडर्स योजना से छोटे व्यापारियों को मिलेगी पेंशन सुविधा

कलेक्टर  रोहित व्यास ने नगरीय निकायों के सीएमओ की बैठक लेकर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

  कलेक्टर  रोहित व्यास ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में श्रम योगी मानधन योजना एवं एनपीएस ट्रेडर्स योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने नगरीय निकायों में योजनाओं के सुचारू संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर श्री व्यास ने निर्देशित किया कि दोनों योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए तथा विशेष शिविरों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को योजनाओं की जानकारी देकर उनका पंजीयन कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन योजनाओं का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों तक पहुँचना चाहिए और कोई भी योग्य व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे।
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना
असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को 60 वर्ष के आयु पश्चात् मासिक पेंशन प्रदाय करने के लिये भारत सरकार, श्रम एंव रोजगार मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है। इस योजना में 18 से 40 वर्ष आयु समूह के असंगठित श्रमिक योजना में शामिल हो सकते हैं। इसमें असंगठित श्रमिक जैसे फुटकर विक्रेता, रिक्शा चालक, निर्माण श्रमिक, घरेलु श्रमिक, कचरा बिनने वाले, कृषि श्रमिक, बीड़ी श्रमिक, मोची, हस्तकरघा श्रमिक, धोबी, चमड़े का काम करने वाले, अन्तर्राज्यीय श्रमिक और इस व्यवसाय में कार्यरत श्रमिकों जिनकी मासिक आमदनी 15 हजार से कम हो योजना में शामिल होंगे। इस योजना के तहत्  55 से 200 रुपए तक अगल-अगल आयु समूह के अनुसार प्रतिमाह अंशदान देय होगा एवं अंशदान के बराबर के राशि भारत सरकार, श्रम मंत्रालय के द्वारा देय होगा।
60 वर्ष के पश्चात् प्रत्येक श्रमिक को राशि 3000 रुपए न्यूनतम प्रतिमाह पेंशन देय होगा, योजना में शामिल श्रमिक की 60 वर्ष पूर्व मृत्यु हो जाने पर उसके नॉमित द्वारा निर्धारित अंशदान देय होगा,  60 वर्ष की आयु पश्चात पेंशन हितग्राही की मृत्यु हो जाने पर उसके नामित को 50 प्रतिशत पेंशन देय होगी।
यदि कोई अंशदाता 60 वर्ष आयु के पूर्व योजना से बाहर होना चाहता है तो उसे उस समय तक उसके खाते में जमा राशि नये ब्याज के साथ एकमुश्त वापस कर दिया जावेगा।  यह योजना का क्रियान्वयन भारतीय जीवन बीमा निगम के सहयोग से किया जावेगा। उक्त योजना का लाभ लेने के लिये अपने निकटतम लोक सेवा केन्द्र , च्वाईस सेंटर में आवश्यक दस्तावेज लेकर योजना का लाभ ले सकते हैं।
एनपीएस ट्रेडर्स योजना
व्यापारियों और स्व-नियोजित व्यक्तियों के लिए राष्ट्रीय पेंशन योजना, दुकानदारों और छोटे व्यापारियों को 60 साल के बाद 3000 रुपए की न्यूनतम मासिक पेंशन सुनिश्चित करने के लिए है, जिसमें सरकार और खुदरा व्यापारी दोनों योगदान करते है, यह एक स्वैच्छिक योजना है जिसमें कम करोबार वाले व्यापारी शामिल हो सकते हैं और यह सामाजिक सुरक्षा प्रदान करती है। यह योजना उन खुदरा दुकानदारों, छोटे व्यापारियों और स्व-नियोजित व्याक्तियों (जैसे वर्कशॉप मालिक छोटे होटल मालिक, रियल एस्टेट दलाल) के लिए है जिनका वार्षिक करोबार 1.5 करोड़ से अधिक नहीं है।
न्यूनतम पेंशनः 60 वर्ष आयु के बाद  3000 रुपए प्रति माह की निश्चित पेंशन। केन्द्र सरकार ग्राहक के खाते में ग्राहक के बराबर राशि का अंशदान करती है (जैसे ग्राहक 100 रुपए देता है तो सरकार भी 100 रुपए देगी।)स्वैच्छिक और अंशदायीः यह एक स्वैच्छिक योजना है जिसमें ग्राहक को नियमित रूप से योगदान करना होता है। पोर्टेबल यह योजना नौकरी बदलने पर भी पोर्टेबल (साथ ले जाने योग्य) है। सामाजिक सुरक्षा इसका उद्देश्य सेवानिवृत्ति के बाद व्यापारियों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है। पारिवाकि पेंशनः ग्राहक की मृत्यु होने पर, जीवनसाथी को पेंशन का 50 प्रतिशत पारिवारिक पेंशन के रूप में मिलता है।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ के शासकीय महाविद्यालयों में 700 पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ

    *सहायक प्राध्यापक के 625, ग्रंथपाल के 50 एवं क्रीड़ा अधिकारी के 25 पदों पर होगी नियुक्ति* रायपुर, 13 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की विशेष…

    Read more

    पंडरिया विधानसभा की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने विधायक भावना बोहरा ने सदन में विद्यालय उन्नयन एवं शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार की मांग की

    *ग्रामीण और वनांचल क्षेत्र की शिक्षा पर जोर, विधायक भावना बोहरा ने बजट चर्चा में रखे पंडरिया विधानसभा के महत्वपूर्ण मुद्दे* ▪️प्रश्नकाल में किसान क्रेडिट कार्ड, विधानसभा में पर्यटन स्थलों…

    Read more

    NATIONAL

    राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में 14 और 15 मार्च को होगी बैठक, जीत का फॉर्मूला किया जाएगा सेट

    राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में 14 और 15 मार्च को होगी बैठक, जीत का फॉर्मूला किया जाएगा सेट

    रिपोर्ट का दावा: कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर ने हमले में एक पैर भी गंवाया

    रिपोर्ट का दावा: कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर ने हमले में एक पैर भी गंवाया

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता